यूके में पंजाबी रेस्तरां पर हमला
अलग खालिस्तान की मांग को लेकर जारी प्रदर्शन पर हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करने के बाद लंदन के एक सिख रेस्तरां को निशाना बनाया गया था. वहीं रेस्तरां के मालिक हरमन सिंह कपूर को लगातार धमकियां भी मिल रही हैं. इससे दुखी होकर हरमन ने कहा, “क्या हमें पुलिस के कार्रवाई करने के लिए मरना होगा.”
यह हमला कुछ खालिस्तान समर्थक समूहों द्वारा लंदन में भारतीय उच्चायोग की इमारत से तिरंगा नीचे उतारने की कोशिश के बाद हुआ है. भारत ने अपना कड़ा विरोध जताने के लिए ब्रिटेन के सबसे वरिष्ठ राजनयिक को तलब किया था.
हरमन और उनकी पत्नी खुशी और दो बच्चों ने आरोप लगाया कि उन पर तीन बार हमला किया गया, सोशल मीडिया पर बार-बार ट्रोल किया गया और कॉल करके डराया और धमकाया गया. उन्होंने दावा किया कि वीडियो पोस्ट करने के बाद से उनकी कार का पीछा किया जा रहा था.
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, हरमन सिंह कपूर ने कहा, “यह खालिस्तान आंदोलन कुछ समय पहले शुरू हुआ था और फिर खत्म हो गया. आज फिर, कनाडा, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में बसे लोगों का एक वर्ग खालिस्तान की मांग कर रहा है, लेकिन भारत में ऐसा नहीं है. इसलिए मैंने वीडियो में कहा कि जिन्हें खालिस्तान चाहिए वो भारत वापस जाएं और वहां अपनी मांग करें.”
ये भी पढ़ें: दुनिया में आर्थिक चिंताओं के बीच भारत कर रहा क्रांति, देश के विकास की रफ्तार देखकर अमेरिकी पत्रकार हुए हैरान
1984 के सिख विरोधी दंगों का जिक्र करते हुए हरमन ने कहा कि जो लोग खालिस्तान की अवधारणा से सहमत नहीं हैं उनको परेशान नहीं किया जाना चाहिए. बता दें कि पिछले महीने यूके में भारतीय प्रतिष्ठान पर हुए हमले में खालिस्तानी समर्थकों ने पश्चिम लंदन में स्थित हैमरस्मिथ में एक पंजाबी रेस्तरां को निशाना बनाया था. इस हमले का एक वीडियो भी सामने आया था जिसमें कुछ नकाबपोश लोगों का एक समूह रेस्तरां के बाहर जमा हुआ नजर आ रहा था.
-भारत एक्सप्रेस
Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…
दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…
प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…
1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…
फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…
मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…