राउज एवेन्यू कोर्ट
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने लैंड फॉर जॉब मामले में ईडी को 7 जून तक पूरक आरोप-पत्र दाखिल करने का निर्देश दिया है. इस मामले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद और उनके परिवार के कई सदस्य शामिल हैं.
राऊज एवेन्यू कोर्ट के विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने कहा कि उन्होंने पिछले कुछ महीनों में कार्यवाही के दौरान कई बार ईडी से जांच पूरी होने के बारे में पूछा है. लेकिन ईडी के वकील ने बार-बार कहा है कि आगे की जांच अग्रिम चरण में है. यह जल्द ही पूरी होने की संभावना है. वैसे 12 अप्रैल के आदेश में ईडी को दो सप्ताह के भीतर किसी भी शेष जांच के निष्कर्ष को अंतिम रूप देने का प्रयास करने का निर्देश दिया था. उसके बावजूद आज तक कोई और पूरक आरोप-पत्र दाखिल नहीं किया गया है.
न्यायाधीश ने कहा कि सभी आरोपियों के खिलाफ धनशोधन का आरोप है. उसके तथ्य व लेन-देन एक दूसरे से जुड़े हुए हैं. भले ही उसकी जांच अब तक आगे बढाए गए हों या नहीं. उन्होंने इसके साथ ही सुनवाई 7 जून के लिए स्थगित कर दी तथा ईडी को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि वह पूरक आरोप-पत्र अगली तारीख तक दाखिल कर दे.
न्यायाधीश ने 29 मई को इस मामले में अंतिम आरोप पत्र दाखिल करने में देरी के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की खिंचाई की थी. उन्होंने आरोप-पत्र दाखिल करने के लिए हर तारीख पर अतिरिक्त समय मांगे जाने पर नाखुशी जताई थी. सीबीआई ने मार्च में तीन आरोपी अशोक कुमार, बबीता और भोला यादव के खिलाफ पूरक आरोप-पत्र दाखिल किया था.
-भारत एक्सप्रेस
UNIQUE STATIONERY THEMED DURGA PANDAL IN BILASPUR: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के मसानगंज में इस वर्ष…
अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…
पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…
लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…
प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…