देश

Lok Sabha Election 2024: आखिरी चरण में शाम 5 बजे तक 58.34 प्रतिशत मतदान

लोकसभा चुनाव के 7वें और आखिरी चरण के तहत पंजाब, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड और चंडीगढ़ सहित देश के 8 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की 57 लोकसभा सीटों पर शाम 5 बजे तक 58.34 मतदान दर्ज किया गया है.

शाम 5 बजे तक सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 69.89 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है. वहीं, सबसे कम मतदान बिहार में दर्ज हुआ है, जहां शाम 5 बजे तक 50 प्रतिशत से भी कम (48.86 प्रतिशत) मतदाताओं ने वोटिंग की है.

अन्य राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की बात करें तो झारखंड में 67.95, हिमाचल प्रदेश में 66.56, चंडीगढ़ में 62.80, ओडिशा में 62.46, पंजाब में 55.20 और उत्तर प्रदेश में 54 प्रतिशत मतदाताओं ने शाम 5 बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग किया है.

आखिरी चरण में यहां हुए मतदान

लोकसभा चुनाव के 7वें और आखिरी चरण के मतदान के तहत पंजाब की 13, उत्तर प्रदेश की 13, पश्चिम बंगाल की 9, बिहार की 8, ओडिशा की 6, हिमाचल प्रदेश की 4, झारखंड की 3 और चंडीगढ़ की एक लोकसभा सीट पर मतदान हुआ. इससे पहले लोकसभा की 486 सीटों के लिए 6 चरणों में मतदान हो चुका है.

7वें चरण की 57 सीटों पर मतदान के लिए विभिन्न राज्यों में कुल मिलाकर 1.09 लाख मतदान केंद्रों पर वोटिंग हुई. जिन 57 सीटों पर मतदान हुआ, वहां कुल 10.06 करोड़ से अधिक मतदाता थे. चुनाव आयोग के मुताबिक, इन 10.06 करोड़ से अधिक मतदाताओं में लगभग 5.24 करोड़ पुरुष, 4.82 करोड़ महिला और 3574 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल थे.

आखिरी दौर के इस मतदान के पूरा होने के साथ ही 18वीं लोकसभा के लिए वोटिंग पूरी हो गई. मतों की गिनती 4 जून को होगी यानी 4 जून को पता लग जाएगा कि देश की जनता ने केंद्र में सरकार बनाने का जनादेश किसे दिया है.

NDA बनाम INDIA गठबंधन

इस बार के लोकसभा चुनाव में एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में NDA है, जिसने BJP 370 और NDA 400 पार के नारे के साथ लोकसभा का चुनाव लड़ा तो दूसरी तरफ Congress, TMC, DMK, RJD, NCP, Shiv Sena (उद्धव ठाकरे गुट), Samajwadi Party और अन्य कई राजनीतिक दलों ने भाजपा के खिलाफ INDIA गठबंधन बनाकर चुनाव लड़ा.

हालांकि, विपक्षी गठबंधन के सूत्रधार JDU नेता एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जयंत चौधरी की पार्टी RLD बाद में भाजपा के नेतृत्व वाली NDA में ही शामिल हो गई. वहीं, दिल्ली, हरियाणा और गुजरात में मिलकर चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) ने पंजाब में एक-दूसरे के खिलाफ अलग-अलग चुनाव लड़ा.

यहां तक कि विपक्षी गठबंधन का हिस्सा होने का दावा करने के बावजूद तृणमूल कांग्रेस (TMC) की मुखिया एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी राज्य में गठबंधन को नकारते हुए अकेले ही चुनाव लड़ा.

7 चरणों में हुए मतदान

लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को हुआ था. पहले चरण में 102 सीटों पर वोटिंग हुई. इसके बाद 26 अप्रैल को मतदान हुआ. तीसरे चरण में 7 मई को वोट डाले गए. चौथा चरण 13 मई को था. 20 मई को पांचवें चरण में मतदान हुआ. 26 मई को छठे चरण में वोट डाले गए और 7वें और आखिरी चरण शनिवार 1 जून को 57 सीटों पर मतदान हुए. लोकसभा की 57 सीटों के अलावा ओडिशा विधानसभा की शेष 42 सीटों के लिए भी शनिवार को ही मतदान हुआ.

आखिरी चरण के दिग्गज उम्मीदवार

आखिरी दौर में स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उम्मीदवार थे. वह उत्तर प्रदेश की वाराणसी सीट से लगातार तीसरी बार चुनाव मैदान में हैं. हिमाचल की मंडी सीट से भाजपा ने अभिनेत्री कंगना रनौत को उम्मीदवार बनाया था. मंडी सीट पर इस चुनाव में कंगना को कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह ने मुकाबला दिया. पश्चिम बंगाल से ममता बनर्जी के भतीजे और टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी भी अंतिम दौर में उम्मीदवार थे. इस अंतिम चरण में 8 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेश से 904 उम्मीदवार मैदान में थे.

पंजाब में कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी चुनाव लड़ रहे थे. यहां सभी 13 संसदीय सीटों पर आज मतदान हुआ. बिहार में भोजपुरी कलाकार पवन सिंह, ऊर्जा मंत्री आरके सिंह, पंकज चौधरी, यूपी के मिर्जापुर से अनुप्रिया पटेल, चंदौली से महेंद्रनाथ पांडेय व हिमाचल प्रदेश में हमीरपुर से अनुराग ठाकुर सातवें चरण में मैदान में थे.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

AIIMS नागपुर में NBRCOM-2026 का आगाज, नई खोज और इनोवेशन का संगम

NBRCOM 2026 AIIMS Nagpur: एम्स नागपुर में 20 से 22 नवंबर तक चलने वाले 7वें…

10 minutes ago

कमोड में अजगर देख उड़े होश, 48 घंटे तक खाक छानती रही पुलिस; सच जाना तो पीटा माथा?

Viral News Hindi: इटली में टॉयलेट कमोड से निकलते अजगर की फोटो देख 48 घंटे…

12 minutes ago

‘भारत ने भी….’ दिल्ली में पाकिस्तानी मंत्री का कबूलनामा, क्या बोले- मुसादिक मसूद मलिक?

Musadik Masood Malik In SCO Delhi: नई दिल्ली में आयोजित पहले SCO सिविलिजेशनल डायलॉग फोरम…

30 minutes ago

पीएम मोदी के विजन से वैश्विक खेल अर्थव्यवस्था बनेगा भारत: फिक्की के ‘टर्फ’ समिट में बोले खेल मंत्री मनसुख मांडविया

फिक्की के 16वें 'टर्फ' शिखर सम्मेलन में केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा…

1 hour ago

पहले दोस्ती की…शादी का झांसा, फिर 1 लाख में बेच डाला! पश्चिम बंगाल से बरामद हुई लड़की, मानव तस्करी गैंग के 7 आरोपी गिरफ्तार

Human Trafficking Azamgarh: आजमगढ़ पुलिस और AHTU ने पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर में छापेमारी…

2 hours ago

‘सत्ता की चाह ने कुंठित बना दिया…’ अखिलेश यादव को लेकर गोरखपुर में जेसीबी हादसे में जान गंवाने वाले किशोर के पिता

गोरखपुर में JCB हादसे में जान गंवाने वाले 14 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह के पिता ओंकार…

3 hours ago