होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
गुजरात जामनगर एयरपोर्ट (फोटो ANI)
Bomb Threat in Plane: मॉस्को से गोवा आ रही चार्टर्ड फ्लाइट (Moscow-Goa Chartered Flight) में बम की धमकी मिलने के बाद गुजरात के एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. गुजरात के जामनगर एयरपोर्ट पर जब इस फ्लाइट के लैडिंग हुई तो इसमें करीब 200 से ज्यादा यात्री सवार थे. बम की सूचना मिलने के चलते एयरपोर्ट पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया. ये फ्लाइट गोवा के डाबोलिम हवाईअड्डे पर जा रही थी.
बीते दिन सोमवार रात करीब 9.49 बजे जामनगर एयरपोर्ट को उतारा गया. प्लेन से सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया. जिसके बाद विमान को अच्छी तरह से चेक किया गया. एयरबेस पर उतरे विमान में एनएसजी (NSG) को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है.
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक एयरलाइन को बम की धमकी का ईमेल मिला था, जिसने गोवा हवाईअड्डे को अलर्ट कर दिया और बाद में फ्लाइट को डायवर्ट कर दिया गया. पुलिस के मुताबिक, “सूचना मिलने के बाद हमने डाबोलिम हवाईअड्डे पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया. अब सब कुछ ठीक है और हम थोड़ी देर बाद पुलिस बल हटा लेंगे.”
जानकारी के मुताबिक, गोवा हवाईअड्डे पर हवाई यातायात नियंत्रक को बम की धमकी की सूचना मिलने के बाद विमान का मार्ग बदल दिया गया. बम की धमकी मिलने के बाद गोवा के डाबोलिम हवाईअड्डे पर बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया और वरिष्ठ अधिकारियों ने इस घटना को लेकर बैठक की. मास्को से गोवा जा रही रूस की अजूर एयरलाइंस की उड़ान जेडएफ 2401 को गुजरात के जामनगर हवाईअड्डे पर उतरने के बाद टैक्सीवे पर पार्क करने का निर्देश दिया गया था.
जामनगर के जिला कलेक्टर सौरभ पारधी ने मीडिया को बताया, “सभी 236 यात्रियों और चालक दल के आठ सदस्यों के विमान से उतरने के बाद, उन्हें हवाईअड्डे के लाउंज में ले जाया गया. बम निरोधक दस्ता बोर्ड पर निरीक्षण कर रहा है.” रूसी विमान के आपात लैंडिंग की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन और पुलिस विभाग हरकत में आया.सूत्रों ने कहा कि बम निरोधक दस्ते, पुलिस बल, दमकलकर्मियों और पांच से छह एंबुलेंस को हवाईअड्डे के लिए रवाना कर दिया गया है.
Ratna Singh Criminal Contempt: दिल्ली सरकार ने सीजेपी नेता रत्ना सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया…
अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में 7 मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर संसद में जगह…
Cristiano Ronaldo Retirement: 23 साल तक पुर्तगाल के लिए खेलने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने…
APSEZ acquires Evos BV Europe liquid storage Adani Ports: अदाणी पोर्ट्स ने यूरोप की दूसरी…
Tirupati Laddu Case Supreme Court Verdict: तिरुपति लड्डू में कथित तौर पर जानवरों की चर्बी…
Dhirendra Shastri Hapur Controversy: धीरेंद्र शास्त्री के कथित बयान को लेकर हापुड़ में विरोध तेज…