सुब्रत रॉय सहारा (फाइल फोटो)
Subrata Roy Sahara Dies: सहारा परिवार के कर्ताधर्ता यानी प्रमुख सुब्रत रॉय सहारा का मगंलवार रात 10:30 बजे निधन हो गया. वो डायबिटीज समेत कई बीमारियों से जूझ रहे थे और उनका पिछले काफी दिनों से मुंबई के ही एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था. सुब्रत रॉय सार्वजनिक जीवन में एक बेहतरीन शख्सियत थे. उनकी खेल और कला में विशेष रुचि थी. इनके विस्तार में उन्होंने हमेशा ही अतुलनीय योगदान दिया था. भारतीय क्रिकेट टीम को सहारा ग्रुप ने लंबे समय तक स्पॉन्सर भी किया था. जानकारी के मुताबिक उनका पार्थिव शरीर मुबंई से लखनऊ लाया जाएगा और उनका अंतिम संस्कार भी यहीं होगा.
सुब्रत रॉय के निधन पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है. सीएम योगी ने एक्स पर लिखा कि सहारा समूह के प्रमुख श्री सुब्रत रॉय जी का निधन अत्यंत दुःखद है. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति दें. ॐ शांति!
इस दुखद घड़ी में यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी शोक जाहिर किया है. समाजवादी पार्टी के आधिकारिक एक्स अकाउंट से पोस्ट में लिखा गया, “सहारा श्री सुब्रत रॉय जी का निधन उत्तर प्रदेश और देश के लिए भावात्मक क्षति हैं क्योंकि वो एक अति सफल व्यवसायी के साथ-साथ एक ऐसे अति संवेदनशील विशाल हृदयवाले व्यक्ति भी थे जिन्होंने अनगिनत लोगों की सहायता की, उनका सहारा बने. भावभीनी श्रद्धांजलि!
यह भी पढ़ें-PM मोदी पर टिप्पणी कर फंसे आम आदमी पार्टी के नेता, चुनाव आयोग ने AAP को जारी किया ‘कारण बताओ’ नोटिस
बता दें कि सुब्रत रॉय सहारा को कई पुरस्कार और सम्मान प्राप्त हुए थे. इनमें ईस्ट लंदन विश्वविद्यालय से बिजनेस लीडरशिप में मानद डॉक्टरेट की उपाधि और लंदन में पॉवरब्रांड्स हॉल ऑफ फेम अवार्ड्स में बिजनेस आइकन ऑफ द ईयर पुरस्कार शामिल है. उन्हें इंडिया टुडे की भारत के सबसे शक्तिशाली लोगों की सूची में भी नियमित रूप से शामिल किया गया था.
बता दें कि सहारा प्रमुख के निधन की पुष्टि कंपनी द्वारा देर रात की गई थी. उनके निधन पर कंपनी ने बयान जारी किया था जिसमें बताया गया था कि मंगलवार देर रात उनका निधन हुआ था. गौरतलब है कि सुब्रत रॉय सहारा के निधन पर कंपनी ने बताया कि स्वास्थ्य में गिरावट के बाद उन्हें 12 नवंबर 2023 को कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल और मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट (केडीएएच) में भर्ती कराया गया था.
-भारत एक्सप्रेस
5 नवंबर 2026 को रमा एकादशी पर मालव्य, बुधादित्य और लक्ष्मीनारायण योग का संयोग बन…
Aaj Ka Rashifal Makar Rashi: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर में…
Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi: कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi: कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…