देश

Saharanpur: “प्रतिबंधित जानवरों की न करें कुर्बानी”, बकरीद पर दारुल उलूम देवबंद ने मुस्लिम समाज से की अपील, नमाज को लेकर कही ये बड़ी बात

विकास कपिल

Saharanpur: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में विश्वविख्यात इस्लामिक शिक्षण संस्थान दारुल उलूम देवबंद ने बकरीद (Bakrid) के मौके पर अपील जारी करते हुए मुस्लिम समाज से कहा है कि “वह प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी हरगिज न करें, खुले में कुर्बानी न करें, साफ-सफाई का ध्यान रखें और सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार अपने त्योहार को खुशियों के साथ मनाएं.”

बता दें कि यूपी सरकार ने 29 जून को पड़ रही बकरीद पर प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी देने से लेकर खुले में कुर्बानी देने तक को लेकर सख्त गाइडलाइन जारी की है. इसी के बाद देवबंद से ये फरमान मुस्लिम समाज के लिए जारी किया गया है. दारुल उलूम देवबंद के वरिष्ठ उस्ताद मुफ्ती मुज़म्मिल मुजफ्फरनगरी ने दारुल उलूम देवबंद की ओर से एक पत्र जारी किया है जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. उन्होंने मुसलमानों को ईद उल अजहा की मुबारकबाद देते हुए कहा कि, “हमारे बुजुर्गों और बड़ों ने हमेशा से प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी से मना किया है. इसलिए हर मुसलमान इसका ख्याल रखे और प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी से हमेशा की तरह दूर रहें. इसी के साथ ये भी कहा है कि, “खुले में कुर्बानी न करें. सड़कों और रास्तों पर बिल्कुल कुर्बानी न करें. साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें. जानवरों के अवशेष को सड़कों या नालियों में न डालें. बल्कि नगर पालिका द्वारा की गई व्यवस्था के अनुसार ही अवशेषों को गाड़ियों में डालें और इस बात का खास ध्यान रखें कि देश में रहने वाले अन्य धर्मों के लोगों को किसी भी तरह की इससे परेशानी न हो.”

ये भी पढ़ें- UP News: बकरीद पर कुर्बानी को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा निर्देश, जरूर देखें सख्त गाइडलाइन

सड़कों पर न पढ़ें नमाज

मुफ्ती मुजम्मिल क़ासमी ने अपने बयान में ये भी कहा है कि, “मुसलमानों को इस बात का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए कि सड़कों और रास्ते पर नमाज पढ़ने पर पाबंदी है इसलिए उन्हें ईदगाह और मस्जिदों के परिसर के अंदर ही नमाज पढ़नी चाहिए. यानी उन्होंने अपने बयान में सड़कों पर नमाज अदा करने के लिए सख्त मना किया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

42 minutes ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

2 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

2 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

3 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

3 hours ago