Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

सीमा मामले में यूपी पुलिस से नहीं हुई चूक, किसी के चेहरे पर नहीं लिखा होता कि वो पाकिस्तानी है”, SDG कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार का बड़ा बयान

सीमा हैदर मामले की रिपोर्ट यूपी पुलिस ने गृह विभाग को सौंप दी है. एटीएस और खुफिया एजेंसियों के पूछताछ में कई चौंकाने वाले राज सामने आए हैं. यूपी के स्पेशल डीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने सीमा हैदर को लेकर बार्डर पर किसी चूक से इनकार किया है.

Seema Haider

Seema Haider

Seema Haider: सीमा हैदर और सचिन मीणा की प्रेम कहानी इनदिनों सुर्खियों में है. सचिन के प्यार में ‘सीमा’ पार कर भारत आई सीमा फिलहाल यूपी एसटीएफ की हिरासत में है. एटीएस ने कल सीमा और सचिन से करीब 10 घंटेतक पूछताछ की थी. इस बीच पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर के मामले पर यूपी के SDG कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा, “एजेंसियां अपना काम कर रही हैं. यह मामला दो राष्ट्रों के बीच का है, जब तक पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिल जाते तब तक कुछ भी नहीं कहा जा सकता. एक बार वह जेल जा चुकी है और जमानत पर है, अब उसे बाहर भेजने की प्रक्रिया चल रही है.

एटीएस की पूछताछ में कई चौकाने वाले खुलासे

बता दें कि सीमा हैदर मामले की रिपोर्ट यूपी पुलिस ने गृह विभाग को सौंप दी है. एटीएस और खुफिया एजेंसियों के पूछताछ में कई चौंकाने वाले राज सामने आए हैं. यूपी के स्पेशल डीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने सीमा हैदर को लेकर बार्डर पर किसी चूक से इनकार किया है. उन्होंने कहा कि यह सुरक्षा चूक नहीं है. किसी के चेहरे पर नहीं लिखा होता है कि कौन कहां से है. उन्होंने कहा कि नेपाल का बॉर्डर खुला हुआ है. दोनों देश के लोग बिना पासपोर्ट के इधर से उधर आ जा सकते हैं. मामले की जांच की जा रही है.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital