देश

गहलोत साहब और मेरे बीच प्यार देख बीजेपी के पेट में हो रहा दर्द- सचिन पायलट का पलटवार

राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हैं. कई बड़े नेता राजस्थान के दौरे पे दौरे किए जा रहे हैं. कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी भी 20 अक्टूबर को राजस्थान के दौरे पर आने वाली हैं. वे यहां के दौसा जिले के सिकराय में आने वाली हैं. जहां पर एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगी. प्रियंका गांधी की दौसा में होने वाली रैली स्थल का जायजा लेने गुरुवार को दौसा पहुंचे राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने सीएम गहलोत से अपने रिश्तों को लेकर बात की.

गहलोत साहब

सचिन पायलट ने कहा कि “गहलोत साहब और मेरे बीच प्यार मिसाल बन चुका है. इससे विरोधी घबराए हुए हैं वहीं मीडिया वाले भी चिंतित हैं कि अब खबरें कैसे बनेगी. जिन लोगों ने अनुशासनहीनता की थी भले ही भले ही उन पर कार्रवाई हुई हो या नहीं हुई हो लेकिन टिकट वितरण में दौरान मैंने किसी का विरोध नहीं किया.उन्होंने कहा कि पूर्व में भी सीएम गहलोत के साथ उन्होंने काम किया है, ऐसे में इस बार भी मिलकर चुनाव लड़ेंगे और पिछले बार आई सीटों से अधिक सीटें कांग्रेस की आएंगी.”

गहलोत ने भी की प्यार मुहब्बत की भाषा

अशोक गहलोत ने सचिन पायलट को लेकर कहा, “इतनी प्यार-मोहब्बत है हमारे बीच कि आपको क्या बताएं? विपक्ष (BJP) को तकलीफ है कि अब इनके (गहलोत और सचिन पायलट) के झगड़े क्यों नहीं हो रहे हैं? आप पायलट साहब का जिक्र कर रहे होंगे लेकिन ऐसा नहीं है सब फैसले बिलकुल अच्छे से हो रहे हैं. जब हम सब 40 दिन होटल में रहे थे और मैं जब में बाहर आया तो मैंने कहा की हम सब भूलकर अब काम करेंगे. उन्होंने कहा, पायलट साहब के सब टिकट लगभग क्लियर हो रहे हैं. उनके एक भी टिकट पर मैने उंगली नही उठाई. इस से बड़ी बात क्या हो सकती है?”

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा दिए गए बयान की “मुख्यमंत्री का पद उन्हें छोड़ता नहीं है” के सवाल पर सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में कौन किस पद पर रहेगा यह कांग्रेस आलाकमान तय करता है और मुख्यमंत्री भी विधायक ही चुनते हैं. उन्होंने कहा कि 2018 में जिन राज्यों में कांग्रेस जीती थी वहां भी यही फार्मूला अपनाया गया था और 2023 में भी इसी फार्मूले से मुख्यमंत्री का चयन होगा.

इसे भी पढ़ें: Rahul Gandhi ने औवैसी पर बोला तगड़ा हमला, महाराष्ट्र और राजस्थान का जिक्र कर कही बड़ी बात

बीजेपी के पेट में दर्द

सचिन पायलट ने एक सवाल के जवाब में कहा कि हमारे (गहलोत) बीच जो प्यार है उसे देखकर बीजेपी के पेट में दर्द हो रहा है. ईआरसीपी पर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने अजमेर की सभा में वादा किया था कि राजस्थान में ईआरसीपी लागू करेंगे लेकिन उन्होंने वादाखिलाफी की है ऐसे में जनता उन्हें जवाब देगी. दौसा में होने वाली प्रियंका गांधी की रैली को लेकर पायलट ने कहा, ‘प्रियंका गांधी की रैली ऐतिहासिक होगी और इस रैली में बड़ी संख्या में लोग आएंगे दौसा सहित आसपास के क्षेत्र के लोगों में प्रियंका गांधी को सुनने के लिए उत्साह देखने को मिल रहा है.”

Rohit Rai

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

4 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

5 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

5 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

6 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

6 hours ago