लाइफस्टाइल

प्रेगनेंसी के दौरान त्वचा से जुड़ी समस्या से छुटकारा पाने के लिए इन 3 तरीकों का लें सहारा, जल्द मिलेगी राहत

Pregnancy Problems: प्रेगनेंसी हर महिला की ज़िंदगी का सबसे खूबसूरत अहम् हिस्सा होता है, लेकिन प्रेगनेंसी के वक्त हमे कही सारी चीजों का सामना करना पड़ता है और उसी दौरान हमारे शरीर में कई तरह के बदलाव आते है. प्रेगनेंसी के समय त्वचा चमकनेवाली जितनी भी बातें आपको बतायी जाती हैं, उनमें कोई सच्चाई नहीं होती. जबकि प्रेगनेंसी में आपकी स्किन में बहुत बड़ा अंतर आता है. अपने जिन्दगी के इस स्पेशल मोमेंट में उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, जिनमें पिंपल्स और एक्ने भी शामिल है. जिनके दाग-धब्बें सालों तक नहीं जाते हैं. इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल किया जा सकता है, जिसके बारे में प्रेग्नेंट महिलाओं को जरूर जानना चाहिए. तो आइए जानते हैं.. कुछ चुनिंदा घरेलू चीजों के बारे में जिनकी मदद से इनसे छुटकारा पाया जा सकता है.

सेब के सिरका

प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाले पिंपल्स से बचने के लिए एप्पल साइडर विनेगर(सेब के सिरके ) का इस्तेमाल कर सकते है. सेब के सिरके में एसेटिक, सिट्रिक और एमिनो एसिड पाए जाते हैं. इन गुणों की वजह से ये स्किन के लिए फायदेमंद होता है. इसका इस्तेमाल चेहरे पर करने से स्किन की कई समस्याओं से बचा जा सकता है. इसके साथ ही चेहरे पर होने वाले पिंपल्स के दाग-धब्बों से छुटकारा पाने के लिए आप एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल स्किन टोनर की तरह कर सकते हैं.

बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा एक एल्कालाइन केमिकल कंपाउंड है, जिसका पीएच लेवल 9 होता है. वहीं त्वचा का पीएच लेवल 4.5 से 5.5 के बीच होता है. अगर आपके त्वचा पर टैनिंग की समस्या है, तो बेकिंग सोडा मददगार साबित हो सकता है. इसका इस्तेमाल अगर चेहरे पर करते हैं तो इससे त्वचा में निखार, रंग गोरा होता है और इसके साथ ही एक्ने की प्रॉब्लम से बचाव मिलता है. प्रेग्नेंसी के दौरान प्रेग्नेंसी के दौरान इसका इस्तेमाल करके इस समस्या से बचा जा सकता है इसके लिए एक बाउल में एक चम्मच बेकिंग सोडा लें, इसमें शहद मिलाएं. इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद साफ पानी से धूल लें.

शहद से ब्लैकहेड्स से छुटकारा

प्रेग्नेंसी में शहद का इस्तेमाल पिंपल्स और एक्ने की प्रॉब्लम से बचने के लिए कर सकते हैं. शहद स्किन पोर्स की गंदगी, तेल और अशुद्धियों को बाहर निकालता है और स्किन को एक्सफोलिएट करता है. एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर शहद एक्ने और ब्लैकहेड्स की समस्या से छुटकारा दिलाता है.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

4 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

5 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

5 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

5 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

6 hours ago