Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

‘आज हम दुनिया के सामने एक साथ…’, मैक्रों संग बैठक के बाद प्रेसिडेंट हाउस में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की स्‍पीच, ये हस्तियां रहीं मौजूद

India News: फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत के 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्य अतिथि रहे. दिल्‍ली स्थित राष्ट्रपति भवन में उनके साथ भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने गर्मजोशी से भेंट की.

Emmanuel Macron India Visit

भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैनुएल मैक्रों

75th Republic Day 2024: आज भारत के 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराया. वहीं, इस दौरान फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, जो मुख्य अतिथि के रूप में आम‍ंत्रित किए गए थे, उन्‍होंने दिल्‍ली में कर्तव्य पथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ गणतंत्र दिवस की परेड देखी. उसके बाद रात में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन से मुलाकात की.

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के साथ राष्ट्रपति भवन में बैठक के दौरान भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अलावा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और अन्य गणमान्य शख्सियतें उपस्थित रहीं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संबोधन में भारत और फ्रांस के संबंधों की सराहना की.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, “ये कई मायनों में एक ऐतिहासिक और यादगार क्षण है. शायद ही ऐसा कभी हुआ होगा कि दो देशों के नेता लगातार एक-दूसरे के देशों के राष्ट्र समारोह में मुख्य अतिथि रहे. आज ही के दिन भारत ने स्वतंत्रता प्राप्त करने के दो साल बाद विश्व का सबसे बड़ा हस्तलिखित संविधान लागू किया था.”

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, “खानपान के मामले में भी हम अपनी-अपनी विशेषताओं से एक-दूसरे को प्रभावित करते हैं. जिस तरह फ्रांस में प्राचीन भारतीय भाषा और वैदिक अध्ययन के दिग्गज विद्वान हैं, उसी तरह भारतीय छात्रों में फ्रांसीसी भाषा बहुत लोकप्रिय है. सिनेमा की तरफ देखें तो वहां भी भारत और फ्रांस जुड़े हुए हैं.”

यह भी पढिए- India France Relations: 75वें गणतंत्र दिवस पर चीफ गेस्‍ट बने मैंक्रों, फ्रांस की इन 4 हस्तियों को भारत का पद्म पुरस्कार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, “आज हम दुनिया के सामने एक साथ खड़े हैं. दो महान गणतंत्र, जिनका मानव प्रगति में विशिष्ट योगदान है. जो विचारों में स्वतंत्र, नीतियों में जिम्मेदार और दुनिया की जरूरतों के प्रति संवेदनशील हैं. मुझे पूरा विश्वास है कि हमारी मित्रता की सहजता और हमारी साझेदारी की ताकत हमारे भविष्य की यात्रा को उज्जवल करेगी.”

यह भी पढिए- चाय पर चर्चा और UPI से खर्चा: PM मोदी ने फ्रांस के राष्‍ट्रपति को गुलाबी नगरी में पिलाई चाय, पेमेंट फोन से किया VIDEO



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital