Election strategist Prashant Kishore.(File Photo: IANS)
जन सुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरने वाले हैं. जिस जन सुराज के नाम से वह बिहार के अलग-अलग जिलों के गांव-गांव जाकर बीते दो साल से वह पदयात्रा कर रहे हैं, उसे अब पार्टी की शक्ल देने जा रहे हैं. महात्मा गांधी की जयंती पर दो अक्तूबर को जन सुराज एक राजनीतिक पार्टी बनने जा रही है.
पार्टी के बनने से पहले प्रशांत किशोर लगातार घोषणाएं भी कर रहे हैं. ऐसा ही एक ऐलान उन्होंने किया है, जिसको लेकर चर्चाएं हो रही है. उन्होंने कहा कि अगर उनकी सरकार बनती है, तो एक घंटे के भीतर बिहार में शराबबंदी को समाप्त कर देंगे. इसको लेकर उन्होंने एक सर्वे भी कराया है. पीके ने सर्वे के जरिए यह जानने की कोशिश कि है कि उनके बयान पर लोग क्या कहते हैं.
प्रशांत किशोर के बयान से लोग सहमत हैं या फिर असहमत? सर्वे में जो आंकड़े आए हैं, वह काफी चौंकाने वाले हैं. गौरतलब है कि बीते 18 सितंबर को जन सुराज के एक्स हेंडल से एक पोस्ट के माध्यम से लोगों से एक सवाल पूछा गया था कि, “प्रशांत किशोर ने कहा है कि जन सुराज की सरकार बनते ही शराबबंदी हटा ली जाएगी. क्या आप इससे सहमत हैं?”
पीके के इस सवाल का जवाब हां और ना में देना था. 24 घंटे बाद जो रिजल्ट आया है, उसमें चौंकाने वाले आंकड़े आए हैं. एक्स पर वोटिंग में सबसे ज्यादा लोगों ने इस प्रश्न का जवाब हां में दिया है. इस पोस्ट के हां में 76.7 प्रतिशत लोगों ने अपना मत दिया है. वहीं 23.3 प्रतिशत लोगों ने ना में अपना जवाब दिया है. कुल 5828 लोगों ने अपना जवाब दिया है.
बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में जन सुराज प्रदेश की सभी 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगा. पीके की इस टीम में कई बड़े रिटायर्ड आईएएस-आईपीएस भी शामिल हो गए हैं. वहीं पार्टी बनने से पहले ही प्रशांत किशोर कई बड़े-बड़े वादे भी कर रहे हैं. इधर, एनडीए और महागठबंधन के नेता प्रशांत किशोर को एक दूसरे की बी टीम बता रहे हैं.
ये भी पढ़ें- झारखंड के सभी पूर्व CM मिलकर मुझे पद से हटाने में जुटे हैं: हेमंत सोरेन
-भारत एक्सप्रेस
अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में आज सोने और चांदी की कीमतों में मिला-जुला असर देखने…
GST Meeting 2026: जीएसटी परिषद की आगामी 57वीं बैठक में छोटे ई-कॉमर्स विक्रेताओं और MSME…
Craig Miles Retirement: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने मानसिक सेहत को प्राथमिकता देते…
Chapra News: बिहार के छपरा (मकेर) में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान हंगामा हो…
Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…
पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…