मथुरा में भारी बारिश (फोटो- ANI)
Uttar Pradesh Rain: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लगातार बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. कुछ इलाकों में बारिश के कारण बुरा हाल है तो कुछ बाढ़ के कारण डूब गए हैं. मथुरा जिले में भी कई घंटों से बारिश हो रही है जिसके कारण सड़कें तालाब बन गई हैं. इस बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि बीच सड़क पर पुलिस की जीप पानी में डूब गई है और एक सिपाही वहां फंसा हुआ है.
सिपाही काफी देर तक इंतजार करता है और फिर वह अपना बैग लेकर पानी में उतरता है. बैग हाथ में उठाए वह सीने तक पानी में चलकर बाहर निकलता है. इस दौरान सड़क के किनारे फुटपाथ पर लोग सिपाही को देख रहे होते हैं.
पश्चिमी यूपी के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है. दिल्ली से सटे नोएडा और गाजियाबाद में भी बारिश के कारण बुरा हाल है. लगातार बारिश के कारण सड़कें जलमग्न हो जा रही हैं तो वहीं ट्रैफिक भी थम जा रहा है. बुलंदशहर में भी शुक्रवार को मूसलाधार बारिश हुई, जिसके बाद शहर की सड़कें पानी से लबालब भर गईं.
मोहल्लों-कॉलोनियों में चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा था. लोगों का अपने घरों से निकलना मुश्किल हो गया. बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई लेकिन नगरपालिका की पोल खोल दी. जलभराव से सड़कें तालाब बन गई, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3 दिनों तक पश्चिमी यूपी और पूर्वांचल में भारी बारिश हो सकती है. ऐसे में अगले तीन दिनों तक बारिश से राहत मिलने की संभावना नहीं है. मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है. IMD के मुताबिक, यूपी के बागपत, मेरठ, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, कासगंज, मैनपुरी, इटावा, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर और बरेली जिलों में भारी बारिश हो सकती है.
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली के प्रीत विहार स्थित सल्तनत कैफे में देर रात शराब पार्टी के दौरान 22…
IMD ने दक्षिण भारत के कई राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में बारिश, बिजली गिरने और…
आज 25 नवंबर 2026, बुधवार को मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि शाम…
आज बुधवार 25 नवंबर 2026 को Aaj Ka Rashifal के मुताबिक, मार्गशीर्ष मास के कृष्ण…
संतकबीरनगर के धनघटा क्षेत्र के दुघरा कला गांव में दोस्त की पत्नी से प्रेम करने…
बालाघाट के कपड़ा व्यापारी मनीष जैन को वारासिवनी में मिलने बुलाकर बंधक बनाने, बिना कपड़ों…