देश

Kanpur Dehat: मंदिर में हनुमान जी की प्रतिमा खंडित मिली तो मचा बवाल, जानिए महंत ने क्या कहा

Kanpur Dehat: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात से एक चौंका देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां एक मंदिर में हनुमान जी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने के बाद पुलिस ने जांच बिठा दी है. वहीं मंदिर के महंत का दावा है कि प्रतिमा अपने आप ही टूट गई. प्रतिमा के ऊपर अगर ऊंगली डालो तो ऊंगली अंदर चली जाती है. महंत ने ये भी कहा है कि इसमें कोई घबराने वाली बात नहीं है और न ही इसके लिए कोई दोषी है.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक अकबरपुर थाने के पास स्थित शुक्ल तालाब परिसर में बने शिव मंदिर में लगी हनुमान जी की प्रतिमा का कुछ भाग क्षतिग्रस्त होने के बाद भक्तों और मंदिर के पुजारियों में पहले तो हड़कम्प मच गया. भक्त प्रतिमा के क्षतिग्रस्त होने के कारण को अपशगुन मान रहे हैं तो वहीं इस मामले में पुलिस को भी जानकारी दी गई. पहले आशंका जताई गई कि किसी ने मंदिर में घुस कर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया. इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और मंदिर का दौरा किया. इस दौरान मंदिर परिसर में पुलिस भी तैनात कर दी गई.

वहीं एएसपी कानपुर देहात, राजेश पांडेय ने न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए बयान में कहा कि, अकबरपुर थाना क्षेत्र के शुक्ल तालाब परिसर क्षेत्र में भगवान हनुमान की एक मूर्ति क्षतिग्रस्त पाई गई है. फोरेंसिक टीम ने मौके की जांच की है. कुछ लोगों ने तहरीर दी है और मामला दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. बता दें कि घटना 22 अप्रैल को हुई थी.

ये भी पढ़ें- Today Horoscope, 23 April 2023: बुध के वक्री होने के बाद आज के दिन इन राशि वालों की आर्थिक स्थिति पर पड़ सकता है असर, पढ़ें आज का राशिफल

इस पूरे मामले में कानपुर देहात पुलिस ने एक वीडियो ट्विटर पर ट्वीट किया है. कानपुर देहात पुलिस द्वारा ट्वीट किए गए वीडियो में मंदिर के पुजारी व महंत बता रहे हैं कि हनुमान जी की पूजा होती रही है. पूजा करते-करते उनका चेहरा और दाढ़ी इतनी बढ़ गई कि जो अपने आप गिर गई. अंदर से देखा गया तो अंदर सब उसमें पोला टाइप है. अंगुली घुसती है. जो वंदन पहले लगाते होंगे तो काला-काला हो गया और घी भी लगाते हैं तो वजन पड़ने पर गिर गई है. राम जी की कृपा से ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा ऐलान: रूस-यूक्रेन के बीच ‘एनर्जी सीजफायर’ लागू

Russia Ukraine Energy Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच एनर्जी…

6 minutes ago

दिल्ली में उग्र हुआ CJP का प्रदर्शन: कनॉट प्लेस पर नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने घसीटकर हटाया

दिल्ली में CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP और छात्र संगठनों का प्रदर्शन…

11 minutes ago

पीएम मोदी की मछुआरों को बड़ी सौगात: हजारों करोड़ की योजनाओं को मंजूरी, चेन्नई फिशिंग हार्बर होगा हाईटेक

PM Matsya Sampada Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के मछुआरों और तटीय समुदायों के…

18 minutes ago

‘पुरुषों को भी बनना होगा महिलाओं की सफलता का संबल…’ Miss and Mrs UN कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) रचना सम्‍मानित, दिया प्रेरक संदेश

MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…

1 hour ago

हवा में मचा हड़कंप; इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक से लगी आग, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…

1 hour ago

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: UP पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक हटी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 की फाइनल आंसर की को चुनौती देने…

2 hours ago