गले में जमा कफ से हैं परेशान? इन आसान उपायों से तुरंत पाएं राहत
मफिया अतीक की हत्या करने वाले हत्यारे (फाइल फोटो)
Atiq Ahmed Murder: अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या करने वाले तीनों आरोपियों की आज (रविवार) को रिमांड खत्म हो जाएगी. पुलिस ने उनसे कई अहम जानकारियां हासिल की हैं. लेकिन अभी तक माफिया अतीक के मास्टरमांइड का पता नहीं चल पाया है. पुलिस लगातार इस बात की जांच कर रही है कि इन हत्यारों के जरिए इतनी बड़ी घटना को अंजाम देने वाला कौन शख्स है. वहीं आज तीनों आरोपियों की रिमांड खत्म हो रही है तो उनको वापस प्रतापगढ़ जेल पहुंचा दिया जाएगा. ऐसे में पुलिस के पास आज शाम 5 बजे तक का समय है जिसमें मास्टरमांइड के बारे में और पूछताछ कर जानकारी हासिल की जा सकती है.
अतीक-अशरफ के हत्यारों ने पुलिस की अभी तक की पूछताछ में यह बताया है कि- वह घटना स्थल तक कैसे पहुंचे, अतीक की हत्या करने का कैसे प्लान बनाया, कहां से आए, कहां रुके हुए थे. लेकिन उन्होंने अभी तक यह नहीं बताया कि इन्हें यहां तक लाया कौन ? इस हत्याकांड के पीछे साजिश रचने वाला कौन है ? उनको इतने महंगे हथियार कहां से मिले ?
हालांकि पुलिस ने इस बात भी खुलासा किया है कि जब माफिया अतीक की हत्या को अंजाम दिया था उस समय तीन लोग फायरिंग करते हुए नजर आ रहे थे. लेकिन वहां उस दौरान उन हत्यारों के 2 और साथी मौजूद से जो उन्हें गाइड कर रहे थे. इन दोनों ने ही तीनों शूटरों की मदद की थी. यहां तक की खाने पीने और रहने का इंतजाम भी इन दोनों ने ही किया था. इसके अलावा रेकी के दौरान भी इनका पूरा सहयोग किया था.
हालांकि आज शाम 5 बजे तक 99 घंटे की रिमांड खत्म हो जाएगी. ऐसे में पुलिस के पास आज शाम तक का ही समय है क्योंकि इसके बाद उन्हें वापस प्रतापगढ़ जेल पहुंचा दिया जाएगा और इनकी अदालत में पेशी की जरूरत नहीं होगी. चार दिनों की पूछताछ में पुलिस को इन शूटर्स से काफी अहम जानकारियां मिली हैं. कई चौंकाने वाले खुलासे भी हुए हैं लेकिन पूरा खुलासा अभी बाकी है.
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ऐलान किया है कि सोमवार को विपक्ष, युवा…
पीएम मोदी ने चेन्नई में जैगोपाल गरोडिया हिंदू विद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित…
Russia Ukraine Energy Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच एनर्जी…
दिल्ली में CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP और छात्र संगठनों का प्रदर्शन…
PM Matsya Sampada Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के मछुआरों और तटीय समुदायों के…
MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…