देश

“मणिपुर में लोग मारे जा रहे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री संसद में चुटकुले सुना रहे थे”, संसद में PM मोदी के भाषण पर राहुल गांधी का तंज

Rahul Gandhi: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मणिपुर की घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसद में दिए भाषण को लेकर करारा हमला बोला है. राहुल गांधी ने पीएम के भाषण को लेकर कहा कि उन्होंने सदन में करीब 2 घंटे 13 मिनट तक भाषण दिया, लेकिन मणिपुर के मुद्दे पर केवल 2 मिनट तक बात की. उन्होंने कहा महीनों से मणिपुर हिंसा की आग में जल रहा है, लोग मारे जा रहे हैं, बलात्कार हो रहे हैं लेकिन प्रधानमंत्री संसद में हंस रहे थे, चुटकुले सुना रहे थे. यह उन्हें शोभा नहीं देता. सदन में मुद्दा मैं या कांग्रेस नहीं था, मणिपुर था.

कांग्रेस राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए आगे हमला बोलते हुए कहा कि- प्रधानमंत्री कम से कम मणिपुर जा सकते थे, समुदायों से बात कर सकते थे और कह सकते थे कि मैं आपका पीएम हूं, आइए बात शुरू करें लेकिन मुझे कोई इरादा नहीं दिखता. सवाल यह नहीं है कि क्या पीएम मोदी 2024 में पीएम बनेंगे, सवाल मणिपुर का है जहां बच्चे, लोग मारे जा रहे हैं.

‘मैंने यूं ही नहीं कहा- भारत माता की हत्या हुई’

राहुल गांधी ने कहा कि, “मैंने संसद में यूं ही नहीं कहा था कि पीएम और गृह मंत्री ने भारत माता की हत्या की है, मणिपुर में भारत को खत्म कर दिया है. ये खोखले शब्द नहीं हैं. मैंने अपने 19 साल के अनुभव में जो देखा सुना, वैसा पहले कभी नहीं देखा. उन्होंने आगे कहा कि मणिपुर में जब हमने मैतेई क्षेत्र का दौरा किया, तो हमें स्पष्ट रूप से बताया गया कि यदि हमारे सुरक्षा दस्ते में कोई कुकी है, तो उन्हें यहां नहीं लाया जाना चाहिए क्योंकि वे उसे व्यक्ति को मार देंगे. जब हम कुकी क्षेत्र में गए, तो हमें बताया गया कि हम अगर किसी भी मैतेई व्यक्ति लाएंगे, वे उसे गोली मार देंगे. तो, यह एक राज्य नहीं है, दो राज्य हैं. राज्य की हत्या हो गई है और उसका हौसला बढ़ा दिया गया है.

‘भारतीय सेना 2 दिन में इस नाटक को रोक सकती है’

कांग्रेस सांसद ने कहा कि, “भारतीय सेना इस नाटक को 2 दिनों में रोक सकती है लेकिन पीएम मणिपुर को जलाना चाहते हैं और आग को बुझाना नहीं चाहते हैं.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

चुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस में खेल‍ा! अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने क्यों बदला सोशल मीडिया बायो?

पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ा फेरबदल. राजा वड़िंग ने सोशल मीडिया बायो में…

8 minutes ago

‘ऐ छोड़ो… छोड़ो!’ बिहार के गया में वायरल वीडियो पर भड़के तेजस्वी यादव, सरकार से पूछे तीखे सवाल

गया में लड़की से कथित बदसलूकी का वीडियो सामने आने के बाद बिहार की सियासत…

20 minutes ago

पीएम मोदी के विकसित भारत@2047 मिशन को जमीनी हकीकत में बदलने की तैयारी, सांसदों-विधायकों को दिया गया रोजगार सृजन का रोडमैप

Viksit Bharat 2047: प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत@2047 मिशन के तहत सांसदों-विधायकों के लिए रोजगार…

30 minutes ago

गुजराती पायलट की बहादुरी पर दुनिया ने किया सैल्यूट, गुजरात सरकार देगी खास गरिमा अवॉर्ड

Captain Smit Machar: गुजराती पायलट कैप्टन स्मित मछार की बहादुरी पर गुजरात सरकार उन्हें गुजरात…

31 minutes ago

विमानों की हाईजैकिंग के खौफनाक पन्ने, 9/11 से लेकर एंटेबे ऑपरेशन तक; जानें 3 बड़ी घटनाएं

Plane Hijacking History: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में हुई हिंसक झड़प और पायलट की सूझबूझ से…

46 minutes ago