caste discrimination
उच्च शैक्षणिक संस्थानों व यूनिवर्सिटी में जातिगत संबंधी भेदभाव को रोकने के लिए दिशा निर्देश जारी करने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और यूजीसी से अतिरिक्त हलफनामा दाखिल करने को कहा है. कोर्ट ने कहा कि यूजीसी यदि कोई नया नियम है तो उसे अधिसूचित करें और उसे अदालत के रिकॉर्ड में रखे.
यूजीसी समान अवसर सेल की स्थापना और 2012 नियमों के तहत प्राप्त कुल शिकातयो और कार्रवाई रिपोर्ट के संबंध में विश्वविद्यालयो से डेटा एकत्र करे. यह याचिका रोहित वेमुला और पायल तड़वी की माँ की ओर से संयुक्त रूप से जनहित याचिका दायर की थी. याचिकाकर्ताओं ने मांग की है कि सुप्रीम कोर्ट यूजीसी को इस बावत निर्देश जारी करें ताकि उच्च शैक्षिक संस्थानों के नियमन 2012 को सख्ती से लागू किया जा सके.
याचिका में यह भी मांग की गई है कि विश्व विद्यालयों और उच्च शैक्षणिक संस्थानों में छात्रों-शिक्षकों को समान अवसर मुहैया कराने के लिए विशेष सेल बनाए जाएं. याचिका में कहा गया है कि इससे अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के छात्रों, शिक्षकों या कर्मचारियों के साथ भेदभाव की आंतरिक शिकायतों से समय पर निपटारे में मदद मिलेगी. याचिका में यह भी मांग की गई है कि शिक्षण संस्थाओं में एससी-एसटी छात्र -छात्राओं के लिए कोचिंग क्लास और ब्रिज कोर्स की व्यवस्था की जाए.
याचिका में कहा गया है कि देश भर के उच्च शिक्षण संस्थानों में जातिगत भेदभाव कायम है. याचिका में कहा गया है कि ये घटनाएं संविधान की धारा 14, धारा 15, धारा 16, धारा 17 और धारा 21 के तहत प्रदत समता, समानता, भेदभाव के खिलाफ अधिकार, छुआछूत का अंत और जीवन के अधिकार का उल्लंघन करती है.
बता दें कि महाराष्ट्र के नायर अस्पताल के टॉपिकल नेशनल मेडिकल कॉलेज में गायनोकोलॉजी एंड ऑब्स्टेटिक्स में पढ़ने वाली डॉक्टर पायल तड़वी ने आत्महत्या कर ली थी. पायल अपने वरिष्ठ डॉक्टरों की प्रताड़ना से तंग थी ये डॉक्टर उस पर जातिगत टिप्पणी कर अक्सर परेशान करते थे. डॉक्टर पायल तड़वी की शादी 2016 में डॉक्टर सलमान से हुई थी. जबकि हैदराबाद विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग के पीएचडी स्कॉलर वेमुला 17 जनवरी 2016 को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वेमुला को दुर्व्यवहार के कारण विश्वविद्यालयसस्पेंड कर दिया था. जिसके कुछ दिन बाद वेमुला ने आत्महत्या कर ली थी.
ये भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने हत्या के आरोप में फरार आरोपी महिला को किया गिरफ्तार
-भारत एक्सप्रेस
NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…
इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…
नई दिल्ली में 26-27 अक्टूबर को 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच आयोजित हो रहा है. पीएम…
Mallikarjun Kharge On PM Modi Father: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में पीएम मोदी…
ACS Sanjay Dubey On MP Urban Body Scam: वायरल वीडियो पर नगरीय प्रशासन विभाग के…