Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

सुप्रीम कोर्ट ने उच्च शिक्षण संस्थानों में जातिगत भेदभाव रोकने के लिए केंद्र और UGC से अतिरिक्त हलफनामा दाखिल करने को कहा

याचिका में यह भी मांग की गई है कि विश्व विद्यालयों और उच्च शैक्षणिक संस्थानों में छात्रों-शिक्षकों को समान अवसर मुहैया कराने के लिए विशेष सेल बनाए जाएं.

caste discrimination

caste discrimination

उच्च शैक्षणिक संस्थानों व यूनिवर्सिटी में जातिगत संबंधी भेदभाव को रोकने के लिए दिशा निर्देश जारी करने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और यूजीसी से अतिरिक्त हलफनामा दाखिल करने को कहा है. कोर्ट ने कहा कि यूजीसी यदि कोई नया नियम है तो उसे अधिसूचित करें और उसे अदालत के रिकॉर्ड में रखे.

संयुक्त रूप से जनहित याचिका दायर

यूजीसी समान अवसर सेल की स्थापना और 2012 नियमों के तहत प्राप्त कुल शिकातयो और कार्रवाई रिपोर्ट के संबंध में विश्वविद्यालयो से डेटा एकत्र करे. यह याचिका रोहित वेमुला और पायल तड़वी की माँ की ओर से संयुक्त रूप से जनहित याचिका दायर की थी. याचिकाकर्ताओं ने मांग की है कि सुप्रीम कोर्ट यूजीसी को इस बावत निर्देश जारी करें ताकि उच्च शैक्षिक संस्थानों के नियमन 2012 को सख्ती से लागू किया जा सके.

याचिका में की गई यह मांग

याचिका में यह भी मांग की गई है कि विश्व विद्यालयों और उच्च शैक्षणिक संस्थानों में छात्रों-शिक्षकों को समान अवसर मुहैया कराने के लिए विशेष सेल बनाए जाएं. याचिका में कहा गया है कि इससे अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के छात्रों, शिक्षकों या कर्मचारियों के साथ भेदभाव की आंतरिक शिकायतों से समय पर निपटारे में मदद मिलेगी. याचिका में यह भी मांग की गई है कि शिक्षण संस्थाओं में एससी-एसटी छात्र -छात्राओं के लिए कोचिंग क्लास और ब्रिज कोर्स की व्यवस्था की जाए.

उच्च शिक्षण संस्थानों में जातिगत भेदभाव

याचिका में कहा गया है कि देश भर के उच्च शिक्षण संस्थानों में जातिगत भेदभाव कायम है. याचिका में कहा गया है कि ये घटनाएं संविधान की धारा 14, धारा 15, धारा 16, धारा 17 और धारा 21 के तहत प्रदत समता, समानता, भेदभाव के खिलाफ अधिकार, छुआछूत का अंत और जीवन के अधिकार का उल्लंघन करती है.

वेमुला और पायल ने की थी आत्महत्या

बता दें कि महाराष्ट्र के नायर अस्पताल के टॉपिकल नेशनल मेडिकल कॉलेज में गायनोकोलॉजी एंड ऑब्स्टेटिक्स में पढ़ने वाली डॉक्टर पायल तड़वी ने आत्महत्या कर ली थी. पायल अपने वरिष्ठ डॉक्टरों की प्रताड़ना से तंग थी ये डॉक्टर उस पर जातिगत टिप्पणी कर अक्सर परेशान करते थे. डॉक्टर पायल तड़वी की शादी 2016 में डॉक्टर सलमान से हुई थी. जबकि हैदराबाद विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग के पीएचडी स्कॉलर वेमुला 17 जनवरी 2016 को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वेमुला को दुर्व्यवहार के कारण विश्वविद्यालयसस्पेंड कर दिया था. जिसके कुछ दिन बाद वेमुला ने आत्महत्या कर ली थी.

ये भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने हत्या के आरोप में फरार आरोपी महिला को किया गिरफ्तार

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital