स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज ने अखिलेश यादव पर बोला हमला.
सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा कुंभ मेले में खर्च को लेकर उठाए गए सवालों पर आचार्य महामंडलेश्वर निरंजन अखाड़ा स्वामी कैलाशानंद गिरि ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि कुंभ पर सवाल खड़ा करना हिंदू और सनातन धर्म पर सीधा हमला है.
स्वामी कैलाशानंद गिरि ने कहा, “जो लोग कुंभ पर सवाल उठा रहे हैं, वे दरअसल सनातन धर्म के खिलाफ आवाज खड़ी कर रहे हैं. करोड़ों श्रद्धालु कुंभ में स्नान करने आते हैं, जिससे यह साबित होता है कि हिंदू और सनातनी अब जाग चुके हैं. उनके खिलाफ बयान देना न केवल सनातनियों के खिलाफ है बल्कि देशहित के भी खिलाफ है.”
2021 के हरिद्वार कुंभ को लेकर अखिलेश यादव ने कहा था कि वहीं से कोरोना वायरस फैला था. इस पर स्वामी कैलाशानंद गिरि ने कहा कि कुंभ में नहाने से लोग पवित्र होते हैं, न कि अपवित्र. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जो लोग कुंभ पर सवाल खड़े कर रहे हैं, वे खुद सनातन धर्म के लिए वायरस हैं.
महामंडलेश्वर की उपाधि के लिए पैसे लिए जाने के आरोपों को भी उन्होंने खारिज किया. उन्होंने कहा कि साधु-संतों और आम जनता के लिए भोजन एवं अन्य व्यवस्थाओं पर खर्च होता है, जिसे श्रद्धालु स्वेच्छा से दान देते हैं. कोई जबरन पैसा नहीं लिया जाता.
यह भी पढ़ें- ‘लड़ना छोड़कर आओ साथ चलें…’ चीन ने भारत से की सहयोग की अपील, अमेरिका के टैरिफ बढ़ाने के बाद बदला रुख
संभल में बन रहे कलकी धाम मंदिर को लेकर स्वामी कैलाशानंद गिरि ने सभी हिंदुओं से एकजुट होने और योगदान देने की अपील की. उन्होंने कहा कि सभी सनातनी और हिंदू एक रुपये का दान और शिला दान कर इस पवित्र कार्य में भाग लें. उन्होंने कहा, “भगवान कल्कि, श्रीकृष्ण का अवतार हैं, जिनका जन्म संभल में होना है. इसलिए सभी हिंदुओं को इस मंदिर के निर्माण में पूरा सहयोग देना चाहिए.”
-भारत एक्सप्रेस
आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…
Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…
Speed Post New Rule: डाकघर में स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री कराने के नियम बदल चुके…
Aaj Ka Mausam: देशभर से मॉनसून की विदाई का दौर जारी है। दिल्ली में जहां…
Asian Games 2026: 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में शूटऑफ के…
Aaj Ka Panchang 3 October 2026: आज आश्विन कृष्ण सप्तमी तिथि है. जानें अभिजीत मुहूर्त,…