Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘लड़ना छोड़कर आओ साथ चलें…’ चीन ने भारत से की सहयोग की अपील, अमेरिका के टैरिफ बढ़ाने के बाद बदला रुख

अमेरिका द्वारा 20% टैरिफ लगाने के बाद चीन ने भारत से सहयोग की अपील की. चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि भारत और चीन साथ आएं तो वैश्विक व्यापारिक समीकरण बदल सकते हैं.

India-China Relations

India-China Relations: अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक तनाव बढ़ता जा रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा 20% टैरिफ लगाने की घोषणा के बाद चीन पर दबाव बढ़ गया है. अब चीन ने भारत की ओर दोस्ती का हाथ बढ़ाया है.

चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने शुक्रवार को कहा कि यह सही समय है जब भारत और चीन को साथ मिलकर काम करना चाहिए. उन्होंने कहा कि अगर दोनों देश आपस में प्रतिस्पर्धा करने की बजाय सहयोग करें, तो वैश्विक व्यापारिक समीकरण बदल सकते हैं.

चीन का भारत को साथ आने का प्रस्ताव

वांग यी ने कहा कि चीन और भारत को एक-दूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा करने के बजाय सहयोग पर ध्यान देना चाहिए. इससे न सिर्फ दोनों देशों को फायदा होगा, बल्कि ग्लोबल साउथ का भविष्य भी बेहतर बनेगा. उन्होंने जोर देकर कहा कि दुनिया में शक्ति संतुलन बनाए रखने और एकाधिकारवादी नीतियों का सामना करने के लिए भारत और चीन को साथ आना चाहिए.

नेशनल पीपल्स कांग्रेस की बैठक के बाद वांग यी ने कहा, “ड्रैगन और एलिफेंट को साथ में डांस करना चाहिए.” उन्होंने कहा कि यह सबसे सही समय है जब दोनों देशों को आपसी सहयोग बढ़ाना चाहिए.

सीमा विवाद को अलग रखने की वकालत

चीनी विदेश मंत्री से जब भारत-चीन संबंधों पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में दोनों देशों के रिश्तों में सुधार हुआ है. सीमाओं से सेनाएं हटाई गई हैं और शांति कायम हुई है. उन्होंने कहा कि सीमा विवाद के कारण द्विपक्षीय संबंधों को प्रभावित नहीं होना चाहिए और इसे एक अलग नजरिए से देखा जाना चाहिए.

पिछले साल अक्टूबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात भी हुई थी. इस मुलाकात के बाद से दोनों देशों के संबंधों में सकारात्मक बदलाव देखा गया है.

अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध पर चीन का जवाब

अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ वॉर जारी है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में आदेश जारी किया है, जिसके तहत चीन से आयात होने वाले उत्पादों पर 20% तक का टैरिफ लगाया जाएगा. ट्रंप ने कहा कि चीन से नशीली दवाओं की आपूर्ति कम नहीं हो रही है, इसलिए यह सख्त कदम उठाया गया है.

इस पर चीन ने भी प्रतिक्रिया दी है. अमेरिका में चीन के दूतावास ने कहा, “अगर अमेरिका किसी भी तरह की जंग चाहता है – चाहे वह टैरिफ की हो, ट्रेड की हो या किसी और चीज की – तो हम उसके लिए पूरी तरह तैयार हैं.”


ये भी पढ़ें- Tariff War: रियायत के बाद हमने भी अमेरिकी सामानों पर जवाबी टैरिफ को फिलहाल किया स्थगित: कनाडा


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital