देश

Jailer Song: फिल्म जेलर के सॉन्ग लॉन्चिंग में पहुंची Tamannaah Bhatia, शानदार हुक स्टेप करके एक्ट्रेस ने लूटी महफिल

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘जेलर’ की शानदार गीत ‘कावाला’ का हिंदी वर्जन ‘तू आ दिलबरा’ लॉन्च हो चुका है. इस धमाकेदार सॉन्ग की लांचिंग मुंबई में हुई जिसमें तमन्ना भाटिया ने भी शिरकत की. इस दौरान लाइव परफॉर्म करके तमन्ना ने महफिल लूट ली. इतना ही नहीं वहां मौजूद मीडियाकर्मियों के साथ भी तमन्ना ने गाने पर हुक स्टेप किया. इस फिल्म में रजनीकांत, मोहन लाल, राम्या कृष्णन और जैकी श्रॉफ जैसे दिग्गज सितारें नजर आने वाले है.

इस दौरान तमन्ना ने मीडिया से बात करते हुए ‘जेलर’ की शानदार गीत ‘कावाला’  के बारें में बताया और कहा लोग गाने (कावला) को पसंद कर रहे हैं. यह गाना ट्रेंडिंग में भी है. आम तौर पर हम फिल्म का प्रचार करते हैं लेकिन इस गाने ने हमें बढ़ावा दिया है. यह एक तमिल फिल्म है और उम्मीद है कि यह देश के सभी दर्शकों तक पहुंचेगी.

रजनी सर के साथ फिल्म में काम करना एक मैजिक मोमेंट- तमन्ना

साथ ही तमन्ना भाटिया ने रजनीकांत के साथ काम करने के अनुभव के बारे में बात करते हुए बताया, ‘मैंने रजनी सर से एक बात सीखी है कि वह अपने फैंस से बहुत प्यार करते हैं. इसलिए उनके फैंस भी उनको बहुत प्यार करते हैं. एक बार मैं तमिलनाडु के ग्रामीण इलाके में रजनी सर की फिल्म देखने गई थी, सिनेमा हॉल हाउसफुल था और मेरे बैठने के लिए स्टील की कुर्सी लाई गई. फिल्म शुरू हुई तो 10 मिनट तक कुछ समझ में ही नहीं आया कि क्या सीन चल रहा है. क्योंकि जैसे ही फिल्म शुरू हुई दर्शक गुब्बारे, फूल पता नहीं क्या -क्या स्क्रीन की तरफ फेंक रहे थे. रजनी सर के साथ फिल्म में काम करना एक मैजिक मोमेंट जैसा होता है.

‘कावाला’ पर बन रहे हैं रील्स

बता दें कि फिल्म जेलर का गीत ‘कावाला’ पहले रिलीज हो चुका है. इन दिनों  इस गाने पर खूब रील्स बन रहें है. तमन्ना भाटिया ने कहा, ‘पहली बार मैंने खुद इस गाने पर रील्स बनाकर इंस्टा पर पोस्ट किया है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है.’

Dimple Yadav

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

5 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

5 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

6 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

6 hours ago