दुनिया

चीन ने जारी किया ‘स्टेपल वीजा’ तो भारत ने लगा दी लताड़, जानिए क्या होता है यह Visa

Stapled Visa: चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. वह कभी बॉर्डर तो कभी किसी मुद्दे को लेकर भारत को चुनौती देने की कोशिश करता रहता है. उसने एक बार फिर से भारत को चुनौती देने की कोशिश की है. चीन ने एशियन गेम्स में भाग लेने वाले भारत के कुछ खिलाड़ियों के लिए स्टेपल वीजा जारी किया है. इसको लेकर भारत ने चीन को लताड़ लगाते हुए कड़ा विरोध किया है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने स्टेपल वीजा को लेकर भारत की नाराजगी जाहिर की है.

Stapled Visa: अरुणाचल प्रदेश के लोगों के लिए जारी किया स्टेपल वीजा

आपको बता दें कि चीन में 23 सितंबर से लेकर 8 अक्टूबर तक एशियन गेम्स का आयोजन हो रहा है. इस खेल में भाग लेने वाले कुछ खिलाड़ियों के लिए चीन ने स्टेपल वीजा जारी किया है. जिन खिलाड़ियों के लिए उसने यह वीजा जारी किया है वे भारत के अरुणाचल प्रदेश से हैं. चीन के इस कदम पर भारत ने नाराजगी जाहिर की है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा,”यह हमारे संज्ञान में आया है कि चीन में एक अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले हमारे कुछ नागरिकों को स्टेपल वीजा जारी किया गया है. यह अस्वीकार्य है.”
उन्होंने आगे कहा,”हमने इस मामले में चीनी पक्ष के समक्ष अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया है. इस मामले पर भारत उचित प्रतिक्रिया देने का अधिकार रखता है.”

ये भी पढ़ें- IND vs WI: भारत ने पहले वनडे में वेस्टइंडीज को किया ‘चारों खाने चित’,’प्लेयर ऑफ द मैच’ बने कुलदीप यादव, डेब्यू में मुकेश कुमार ने झटके विकेट

क्या होता है स्टेपल वीजा?

मालूम हो कि चीन में इस साल एशियन गेम्स का आयोजन किया जा रहा है. इसके लिए भारत से अब तक के सबसे अधिक खिलाड़ी भाग लेने चीन जा रहे हैं. पहली बार एशियन गेम्स में क्रिकेट को भी शामिल किया गया है. इसके लिए भारत पुरुष और महिला दोनों ही टीमों को चीन भेजने की तैयारी में है. वहीं, भारत के कुछ खिलाड़ियों के लिए चीन ने स्टेपल वीजा जारी किया है. आइए जानते हैं कि यह स्टेपल वीजा क्या है…
यदि आव्रजन ऑफिसर किसी पासपोर्ट पर वीजा की मोहर न लगाकर अलग से एक कागज पर मोहर लगाकर देता है और इस मोहर लगे कागज को पासपोर्ट के साथ अटैच या नत्थी कर देता है, तो उसे स्टेपल वीजा कहते हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार, चीन ऐसी हरकत पहले भी कर चुका है. बता दें कि साल 2013 में देश के दो खिलाड़ियों को स्टेपल वीजा दिया था, जिसका भारत ने कड़ा विरोध जताया था.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Dubey

Recent Posts

चीनी निवेश ऐप धोखाधड़ी मामला: सुप्रीम कोर्ट ने भूपेश अरोड़ा और रोहित विज की जमानत रद्द की

सुप्रीम कोर्ट ने फर्जी चीनी निवेश ऐप (LOXAM) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भूपेश…

3 minutes ago

तबाही जारी है..! नेपाल में कुदरत का डबल अटैक, अब तक 31 की मौत

Nepal Weather Update: नेपाल में पिछले दिनों आई भीषण बाढ़ से दो दिन में 27…

17 minutes ago

‘डॉक्टर साब! मरीज से पहले मैं आया हूं…’ इंदौर के सबसे बड़े अस्पताल की ओपीडी में ताला खुलते ही सांप का बवंडर

Indore MY Hospital Snake: इंदौर के महाराजा यशवंतराव अस्पताल की नई OPD में मंगलवार सुबह…

21 minutes ago

‘सजा’ देने के चक्कर में कानून हाथ में! मंदिर परिसर में युवक की बेरहमी से पिटाई, वायरल VIDEO से मचा हड़कंप

Muzaffarnagar Temple case: मुजफ्फरनगर में मंदिर परिसर में एक युवक की कथित तौर पर लात-घूंसों…

32 minutes ago

विथ्या रामराज ने रचा इतिहास: 42 साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज

विथ्या रामराज ने एशियन गेम्स 2026 की 400 मीटर हर्डल्स में 54.75 सेकंड का समय…

37 minutes ago

‘राहत सामग्री बांट रहे या मौत?’ समस्तीपुर में ओवरलोडेड नाव पर मची लूट, VIDEO वायरल

समस्तीपुर के हरदासपुर में बाढ़ राहत सामग्री बांटने के दौरान खतरनाक अव्यवस्था का वीडियो सामने…

50 minutes ago