देश

Bihar: तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर नौकरी नहीं देने का लगाया आरोप, कहा- नीतीश कुमार ने रोक दी थी फाइल

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख तेजस्वी यादव ने रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) पर स्वास्थ्य विभाग में खाली पदों को नहीं भरने का आरोप लगाया. तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कहा, “मेरे स्वास्थ्य मंत्री रहते स्वास्थ्य विभाग में जो डेढ़ लाख नौकरी थी, उसकी फाइल सीएम नीतीश कुमार ने कैबिनेट में आने से रुकवा दी थी. तब मैंने अनुरोध किया था कि स्वास्थ्य विभाग की जो मैंने फाइल तैयार की थी, उसे कैबिनेट में आने दीजिए. इस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि बाद में देखा जाएगा. अब मैं उनसे अनुरोध करूंगा कि उसे पारित करवाइए. सीएम नीतीश कुमार कहते थे कि बिहार (Bihar) में नौकरी कहां से देंगे, हम पैसा कहां से लाएंगे. जब हम सरकार में भागीदार थे तो नौकरी देने का काम किया.”

चारों विधानसभा सीटों पर जीतेंगे

तेजस्वी यादव ने दावा किया कि पार्टी बिहार में हो रहे उपचुनाव (Bihar By Election) में चारों विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करेगी. उन्होंने कहा, “जनता के बीच हम मुद्दों के लेकर जा रहे हैं और हमें भरोसा है कि जनता हमें अपना समर्थन जरूर देगी. मौजूदा सरकार से जनता का भरोसा उठ चुका है. चुनाव प्रचार बहुत अच्छा चल रहा है और हम लोग चारों स्थानों पर चुनाव जीतेंगे.” उन्होंने कहा कि आज बिहार में कानून का राज कायम नहीं है. अपराधियों के बोलबाला है, लेकिन सरकार कुछ नहीं कर रही है.


ये भी पढ़ें:Bihar: RJD के 4 लाख कार्यकर्ताओं और नेताओं का डेटा लीक, जन सुराज से आने लगे फोन


नफरत के बोल बोल रही भाजपा

भाजपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि उनके नेताओं का काम केवल नफरत फैलाना है. समाज में नफरत फैलाकर लोगों को बांटना इनकी राजनीति का हिस्सा है. भाजपा के नेता शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, जनता की बुनियादी जरूरतों पर बात करने की बजाय नफरत के बोल बोलने में लगे हुए हैं. जनता ऐसे लोगों को पहचान चुकी है और समय आने पर उन्हें सबक भी सिखाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

सर्दियों की शुरुआत से पहले चेहरे पर लगाएं ये 2 चीजें, 40 की उम्र में भी दिखेगा 25 जैसा निखार

Winter skincare tips: सर्दियों में रूखी त्वचा और झुर्रियों से हैं परेशान? 40 की उम्र…

23 minutes ago

बालासाहेब के बात कर उद्धव पर बरसे फडणवीस, दिखाया ऐसा आइना की मची उथल-पुथल

Devendra Fadnavis slams Uddhav Thackeray: उद्धव ठाकरे के 'सत्ता परिवर्तन' वाले बयान पर पलटवार करते…

24 minutes ago

Pratapgarh Double Murder: खुद मरे या गला दबाकर मारा? प्रतापगढ़ के लालू पट्टी गांव में चारपाई फंदे से लटके मिले मां-बेटे

Pratapgarh Double Murder: थाना संग्रामगढ़ क्षेत्र के नया पुरवा लालू पट्टी गांव में मां और…

25 minutes ago

विकास पुरुष या विवादों के राजा? जानिए दो राज्यों की गद्दी संभालने वाले एनडी तिवारी की अनकही कहानी

ND Tiwari Birth Anniversary: नारायण दत्त तिवारी भारतीय राजनीति के ऐसे दुर्लभ नेता थे, जिन्होंने…

43 minutes ago

ग्वालियर सड़क हादसे पर पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख, दो-दो लाख रुपये मुआवजे का किया ऐलान

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण सड़क हादसे पर…

44 minutes ago