विमान का मलबा
Telangana: भारतीय वायु सेना (IAF) का पिलाटस PC 7 Mk-II प्रशिक्षण विमान तेलंगाना के मेडक जिले के तूपरान के रवेली गांव में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में दोनों पायलट की मौत हो गई है. विमान ने नियमित प्रशिक्षण उड़ान के लिए डंडीगल वायु सेना अकादमी से उड़ान भरी थी. IAF ने दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का भी आदेश दिया है। इस बीच, अभी तक नागरिक जीवन या संपत्ति को कोई नुकसान होने की खबर नहीं है.
IAF ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट X पर घटना के बारे में पोस्ट किया, ” एएफए, हैदराबाद से नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान आज सुबह एक पिलाटस पीसी 7 एमके II विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. यह बेहद अफसोस के साथ है कि भारतीय वायुसेना पुष्टि करती है कि विमान में सवार दोनों पायलटों को घातक चोटें आईं. किसी भी नागरिक जीवन या संपत्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है. हालांकि, बाद में कहा गया कि दोनों पायलटों की मौत हो गई है.
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पायलटों की मौत पर शोक व्यक्त किया और एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, “हैदराबाद के पास इस दुर्घटना से दुखी हूं. यह बेहद दुखद है कि दो पायलटों की जान चली गई. इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं.”
मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…
राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…
1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…
NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…
इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…