देश

Parliament Winter Session: “संसद में न निकालें हार का गुस्सा”, शीतकालीन सत्र से पहले PM मोदी ने विपक्ष पर कसा तंज

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सोमवार को शीतकालीन सत्र से पहले मीडिया के सामने स्पीच दी. इस दौरान उन्होंने विधानसभा चुनाव के नतीजों पर बात करते हुए कांग्रेस पर कटाक्ष किया. उन्होंने कहा कि यह उनके लिए सुनहरा मौका है. वो अब अपनी गलतियों को सुधारें और संसद के भीतर सकारात्मक चर्चा करें. इसके अलावा उन्होंने बीजेपी की तीन राज्यों में जीत पर कहा कि देश ने नकारात्मकता को नकारा है. पीएम मोदी ने लोकतंत्र को लेकर कहा कि संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों का ही मजबूत होना बहुत जरुरी है.

पीएम मोदी ने विधानसभा के नतीजों को उत्साहवर्धक बताया. उन्होंने कहा कि राजनीतिक गर्मी तेजी से बढ़ रही है. कल ही 4 राज्यों के नतीजे आए हैं. बहुत उत्साहवर्धक परिणाम हैं. यह उनके लिए उत्साहवर्धक हैं जो देश के सामान्य लोगों के कल्याण और देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध हैं.

देश ने नकारात्मकता को नकारा

शीतकालीन सत्र से पहले पीएम मोदी ने चुनाव के नतीजों पर विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि देश ने नकारात्मकता को नकारा है. लोकतंत्र का यह मंदिर जन आकांक्षाओं के लिए, विकसित भारत की नींव को और अधिक मजबूत बनाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण मंच हैं. इसके बाद उन्होंने सभी सांसदों से आग्रह किया कि वो ज्यादा से ज्यादा तैयारी कर के आएं और सदन में जो भी बिल रखे जाएं उन पर गहन चर्चा हो. पीएम ने कहा देश ने नकारात्मकता को नकारा है. सत्र के प्रारंभ में विपक्ष के साथियों के साथ हमारा विचार विमर्श होता है, सबके सहयोग के लिए हम हमेशा आग्रह करते हैं. इस बार भी ये सभी प्रक्रियाएं पूर्ण कर ली गई हैं.

संसद में निकाला हार का गुस्सा

प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर तंज कसते हुए आगे कहा कि अगर मैं वर्तमान चुनाव नतीजों के आधार पर कहूं, तो ये सत्र विपक्ष में बैठे हुए साथियों के लिए Golden Opportunity है. इस सत्र में पराजय का गुस्सा निकालने की योजना बनाने के बजाय, इस पराजय से सीखकर, पिछले 9 साल में चलाई गई नकारात्मकता की प्रवृत्ति को छोड़कर इस सत्र में अगर सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ेंगे तो देश उनकी तरफ देखने का दृष्टिकोण बदलेगा.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

AIIMS नागपुर में NBRCOM-2026 का आगाज, नई खोज और इनोवेशन का संगम

NBRCOM 2026 AIIMS Nagpur: एम्स नागपुर में 20 से 22 नवंबर तक चलने वाले 7वें…

1 hour ago

कमोड में अजगर देख उड़े होश, 48 घंटे तक खाक छानती रही पुलिस; सच जाना तो पीटा माथा?

Viral News Hindi: इटली में टॉयलेट कमोड से निकलते अजगर की फोटो देख 48 घंटे…

1 hour ago

‘भारत ने भी….’ दिल्ली में पाकिस्तानी मंत्री का कबूलनामा, क्या बोले- मुसादिक मसूद मलिक?

Musadik Masood Malik In SCO Delhi: नई दिल्ली में आयोजित पहले SCO सिविलिजेशनल डायलॉग फोरम…

1 hour ago

पीएम मोदी के विजन से वैश्विक खेल अर्थव्यवस्था बनेगा भारत: फिक्की के ‘टर्फ’ समिट में बोले खेल मंत्री मनसुख मांडविया

फिक्की के 16वें 'टर्फ' शिखर सम्मेलन में केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा…

2 hours ago

पहले दोस्ती की…शादी का झांसा, फिर 1 लाख में बेच डाला! पश्चिम बंगाल से बरामद हुई लड़की, मानव तस्करी गैंग के 7 आरोपी गिरफ्तार

Human Trafficking Azamgarh: आजमगढ़ पुलिस और AHTU ने पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर में छापेमारी…

3 hours ago

‘सत्ता की चाह ने कुंठित बना दिया…’ अखिलेश यादव को लेकर गोरखपुर में जेसीबी हादसे में जान गंवाने वाले किशोर के पिता

गोरखपुर में JCB हादसे में जान गंवाने वाले 14 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह के पिता ओंकार…

4 hours ago