Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Telangana: मेडक जिले में वायुसेना का ट्रेनर विमान दुर्घटनाग्रस्त, दोनों पायलटों की मौत

भारतीय वायु सेना (IAF) का पिलाटस PC 7 Mk-II प्रशिक्षण विमान तेलंगाना के मेडक जिले के तूपरान के रवेली गांव में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में दोनों पायलट की मौत हो गई है.

विमान का मलबा

विमान का मलबा

Telangana: भारतीय वायु सेना (IAF) का पिलाटस PC 7 Mk-II प्रशिक्षण विमान तेलंगाना के मेडक जिले के तूपरान के रवेली गांव में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में दोनों पायलट की मौत हो गई है. विमान ने नियमित प्रशिक्षण उड़ान के लिए डंडीगल वायु सेना अकादमी से उड़ान भरी थी. IAF ने दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का भी आदेश दिया है। इस बीच, अभी तक नागरिक जीवन या संपत्ति को कोई नुकसान होने की खबर नहीं है.

IAF ने दी जानकारी

IAF ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट X पर घटना के बारे में पोस्ट किया, ” एएफए, हैदराबाद से नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान आज सुबह एक पिलाटस पीसी 7 एमके II विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. यह बेहद अफसोस के साथ है कि भारतीय वायुसेना पुष्टि करती है कि विमान में सवार दोनों पायलटों को घातक चोटें आईं. किसी भी नागरिक जीवन या संपत्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है. हालांकि, बाद में कहा गया कि दोनों पायलटों की मौत हो गई है.

यह भी पढ़ें: Rajasthan Election: BJP की आंधी के बीच 8 निर्दलीय उम्‍मीदवारों ने जीता चुनाव, 4 बागियों के प्रदर्शन ने चौंकाया, बड़े दलों की हार

रक्षा मंत्री राजस्थान सिंह ने व्यक्त किया शोक

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पायलटों की मौत पर शोक व्यक्त किया और एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, “हैदराबाद के पास इस दुर्घटना से दुखी हूं. यह बेहद दुखद है कि दो पायलटों की जान चली गई. इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital