लीगल

BPSC PT परीक्षा रद्द करने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार, पटना हाईकोर्ट जाने कहा

70th BPSC PT: BPSC प्री परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया है. मामले की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील ने कहा कि पूरा देश देख रहा है कि बिहार पुलिस छात्रों पर बेरहमी से लाठियां बरसा रही है. CJI संजीव खन्ना और जस्टिस संजय कुमार की अध्यक्षता वाली बेंच ने याचिकाकर्ता को पटना हाईकोर्ट जाने को कहा है.

परीक्षा रद्द कर SP-DM पर कार्रवाई की मांग

यह याचिका आनंद लीगल एंड फोरम ट्रस्ट नाम की संस्था की ओर से दायर की गई थी. याचिका में बीपीएससी प्री परीक्षा को रद्द करने की मांग की गई थी. याचिकाकर्ता के मुताबिक इसमें काफी धांधली हुई है. इस मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में CBI से कराने की मांग की गई थी. याचिका में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के लिए जिम्मेदार जिले के SP-DM के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी.

13 दिसंबर को आयोजित हुई थी परीक्षा

13 दिसंबर को बिहार में 912 केंद्रों पर बीपीएससी प्री परीक्षा आयोजित की गई थी, लेकिन पटना के परीक्षा केंद्र पर पेपर बांटने में देरी के आरोप को लेकर हंगामा हो गया. इस बीच परीक्षा केंद्र पर मौजूद निरीक्षक राम इकबाल सिंह का दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई जिसके बाद बवाल हो गया. पेपर बाटने में हुई देरी से संबंधित मिले सबूत (BPSC Paper Leak) के बाद बीपीएससी ने पटना के केंद्र पर फिर से परीक्षा कराने का आदेश दिया, जिसके बाद पटना के 22 केंद्रों पर शनिवार को दोबारा परीक्षा आयोजित की गई.

विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्र सभी केंद्रों पर परीक्षा को रद्द करने की मांग कर रहे हैं. प्रदर्शनकारी छात्रों का दावा है कि उन्होंने अधिकारियों को सबूत मुहैया कराए हैं कि कदाचार व्यापक रूप से हुआ था और यह केवल बापू परीक्षा केंद्र तक ही सीमित नहीं है.

लेकिन बिहार लोक सेवा आयोग ने छात्रों के इन दावों को खारिज कर दिया है. दूसरी ओर पटना में बीपीएससी छात्रों का प्रदर्शन लगातार जारी है. जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर भी छात्रों के समर्थन में उनके साथ अनशन पर बैठे हैं.


ये भी पढ़ें: रेणुकास्वामी हत्या मामले में अभिनेता दर्शन की जमानत के खिलाफ कर्नाटक सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंची


-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

देश को अस्थिर करने के नापाक मंसूबे नहीं होने देंगे कामयाब, राहुल गांधी और CJP पर बरसे बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन

Nitin Nabin: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आरोप लगाए हैं…

5 minutes ago

पुलिस आई डिटेन करने…गांववालों ने उल्टा उन्हीं को किया अरेस्ट, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर आया मजेदार VIDEO

Haryana Viral Video: कहते हैं कि पुलिस को देखकर अच्छे-अच्छों की हालत खराब हो जाती…

16 minutes ago

भारतीय मूल की नवी पिल्ले ने मारी बाजी, रह गए ट्रंप! नोबेल के लिए फड़फड़ा रहे US प्रेसीडेंट ने कैसे रोया दुखड़ा?

डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने पर नाराजगी जताई और पुरस्कार चयन प्रक्रिया…

48 minutes ago

CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके की दादी का निधन, उम्र संबंधी बीमारियों के कारण खराब चल रही थी तबीयत

महाराष्ट्र के हिंगोली से बड़ी खबर सामने आ रही है. कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के…

1 hour ago