देश

Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल हत्याकांड का मुख्य आरोपी अखिलेश यादव के साथ आया नजर, सपा ने दिया ये जवाब, जानिए क्या है कनेक्शन ?

Umesh Pal Murder Case: यूपी के प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड मामले में मुख्य साजिशकर्ता सदाकत खान की सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ तस्वीर सामने आई है. जिसके बाद सदाकत खान की यह तस्वीर सियासी चर्चा का विषय बन गई है. इस तस्वीर में अखिलेश यादव उनके साथ नजर आ रहे हैं. सदाकत खान और अखिलेश यादव की तस्वीर सामने आने पर सियासी बवाल शुरू हो गया है.

हालांकि समाजवादी पार्टी की तरफ से इसको लेकर सफाई दी गई है. उन्होंने अपने समाजवादी मीडिया सेल ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट कर लिखा कि सपा के साथ इसकी फोटो जोड़ी जा रही है. वहीं इस मामले में अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि “तस्वीर किसी के साथ भी हो सकती है. कल खाना खाते समय हमारी तस्वीर मुख्यमंत्री जी के साथ थी. आज सोशल मीडिया का जमाना है. कोई भी आता है और फोटो खिंचाता है. उस फोटो में लाने वाला भी साथ में है.”

‘सदाकत की फोटो BJP के साथ इस घटनाक्रम का कनेक्शन बताती हैं’

समाजवादी पार्टी ने एक ट्वीट कर लिखा कि “सदाकत वर्तमान में BJP का सदस्य था जिसकी फोटो सपा के साथ जोड़ी जा रही. BJP की पूर्व विधायिका नीलम करवरिया के घर पर नीलम के पति उदयभान करवरिया के साथ सदाकत की फोटो बीजेपी के साथ इस घटनाक्रम का कनेक्शन बताती हैं.” उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा- “इससे पहले भी एक बीजेपी नेता राहिल इस केस का मास्टरमाइंड पकड़ा जा चुका है. ये हत्या बीजेपी ने करवाई है. 2024 के चुनाव में प्रयागराज और आसपास के जिलों में सांप्रदायिक तनाव फैले और भाजपा इसका चुनावी लाभ ले इसीलिए इस घटना को भाजपा ने बकायदा सत्ता का उपयोग करके अंजाम दिलवाया है. भाजपा इस तरह की साजिशें चुनाव के पूर्व करती है जो कि बेहद शर्मनाक है.”

यह भी पढ़ें-   Prayagraj: उमेश पाल हत्याकांड का ‘बिरयानी कनेक्शन’, संदिग्ध क्रेटा कार का मालिक निकला अतीक अहमद का करीबी नफीस, फरार होने पर गहराया शक

शिवपाल ने क्या कहा ?

वहीं जब इस मामले पर सपा महासचिव शिवपाल यादव से सवाल किया गया तो वह इस सवाल से बचते हुए नजर आए. शिवपाल आरोपी और अखिलेश यादव के फोटो वाले सवाले को टालते हुए नजर आए.

लगातार हो रहे खुलासे

बता दें उमेश पाल और गनर की हत्या के मामले में लगातार नए-नए खुलासे हो रहे हैं. इस मामले की परतें धीरे-धीरे खुल रही हैं. वहीं प्रदेश में इसको लेकर सियासत भी काफी जोर शोर से हो रही है. बीजेपी और सपा एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप की राजनीति कर रहे हैं. हाल ही में इस घटना का बिरयानी कनेक्शन भी सामने आया था.

– भारत एक्सप्रेस

 

 

Rahul Singh

Recent Posts

टेरर फंडिंग मामले में खुर्रम परवेज को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की NIA की याचिका

कथित टेरर फंडिंग मामले में कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…

13 minutes ago

Reliance Jio का टेलीकॉम सेक्टर में बदबा: एयरटेल से 10 गुना ज्यादा रेगुलर मोबाइल यूजर्स जोड़े, एक्टिव सब्सक्राइबर्स में भी बनाई बढ़त

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2026 में रिलायंस जियो…

24 minutes ago

भोपाल से दिल्ली ट्रांसफर होगा ट्विशा शर्मा सुसाइड केस? सीबीआई ने सौंपी रिपोर्ट

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट एक सप्ताह बाद ट्रांसफर याचिका पर…

27 minutes ago

न्यायपालिका की छवि और सोशल मीडिया वायरल वीडियो! सुप्रीम कोर्ट ने लाइव स्ट्रीमिंग की नीति पर दिए बड़े संकेत

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह अदालत की कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग और वीडियो…

36 minutes ago

पत्रकारिता से राजनीति और कारोबार तक, आर.के. सिन्हा का सफर थमा; 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

बिहार के भोजपुर से निकलकर पत्रकारिता, कारोबार, समाजसेवा और राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने…

44 minutes ago

डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट: पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर सवाल!

Digital Personal Data Protection Act: हाल ही में डिजिटल न्यूज़ पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) ने सुप्रीम…

59 minutes ago