देश

Maharashtra: क्राइम पेट्रोल देखकर जैन मंदिर में की चोरी, पुजारी के भेष में कर रहा था रेकी, पुलिस ने इस तरह दबोचा

Maharashtra: महाराष्ट्र के दिंडोशी में चोरी की एक अनोखी की घटना सामने आई है. यहां पर क्राइम पेट्रोल देखकर एक चोर ने जैन मंदिर में लूटपाट की घटना को अंजाम दे दिया. भरत सुखराज दोशी नाम के शख्स ने पुजारी का भेष बनाकर मंदिर में चोरी की. दरअसल, रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी भरत महाराष्ट्र के मलाड स्थित जैन मंदिर में पुजारी के भेष में पूजा करने के बहाने आता जाता था. इसके लिए उसने कई दिनों तक लगातार मंदिर को तोड़ा. जिसके बाद एक दिन वो पूजा करने वाली सोने की थाली और कई सामान लेकर वहां से फरार हो गया.

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस को इस मामले की जानकारी दी गई. जिसके बाद पुलिस ने छानबीन करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने आपराधिक सीरियल क्राइम पेट्रोल (Crime Petrol) देखकर इस घटना को अंजाम दिया था. आरोपी ने आगे बताया कि वो चेहरे पर मास्क लगाकर जैन मंदिर में पूजा के बहाने रेकी करता था. उसके बाद मंदिर में रखे सोने-चांदी के पूजा के सामान को चोरी कर दुकान पर बेच देता था. इस पैसे को वो जुआ खेलने में इस्तेमाल करता था.

सोने चांदी की प्लेट लेकर हो जाता था गायब

वहीं पुलिस अधिकारी धनंजय कावड़े ने बताया कि,”दिंडोशी पुलिस को सोमवार, 23 जनवरी को जैन समाज के पुजारी धीरज लाल शाह ने शिकायत की थी कि वह जब सुबह मंदिर में 160 ग्राम के सोने की थाली और प्लेट लेकर पूजा करने गये थे तब वहां से उनकी पूजा की थाली और सोने की प्लेट गायब हो गयी”.

ये भी पढ़ें-  Parliament Budget Session: बजट सत्र से पहले सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, मीटिंग में TMC ने BBC डॉक्यूमेंट्री और AAP ने अडानी का मुद्दा उठाया

पुलिस को तलाशने में हुई दिक्कत

चोर काफी समय से मंदिर में भेष बदलकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था. इसलिए पुलिस को उसे पहचाने में काफी दिक्कत हो रही थी. चोर की तलाश करने के लिए 93 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगालने पड़े. फिर बाद में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी के पास से सोने की थाली, प्लेट और कई गलाई हुई सोने की रॉड बरामद हुई हैं. इसके अलावा पुलिस ने आरोपी के पास से एक स्कूटर भी जब्त किया है.

– भारत एक्सप्रेस

 

 

Rahul Singh

Recent Posts

चीनी जासूस के हनीट्रैप में फंसे Nvidia CEO, संसद में होगी पेशी, Kiss से लेकर हाथ पकड़ने का VIDEO वायरल

Jensen Huang China Spy: जेन्सन हुआंग के संपर्क में एलिस हुआंग नाम की एक महिला…

9 minutes ago

भूकंप के तेज झटकों से दहला जापान! मची भगदड़, 22 लोग जख्मी और अगले 7 दिनों का बड़ा अलर्ट जारी

Japan Earthquake 2026: जापान में 5.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से धरती कांप उठी, जिसमें…

20 minutes ago

PM Modi in Bastar: इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में सैनिकों के संग मचेगी दिवाली की धूम, जानिए क्या बोले प्रधानमंत्री

PM Modi: पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के बस्तर में वीर जवानों के साथ दिवाली मनाकर उनके…

1 hour ago

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे में 10वीं और ITI पास युवाओं के लिए बंपर भर्ती, बिना एग्जाम मिलेगी जॉब

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस के 4,651 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके…

2 hours ago