होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
India Men's Hockey Coach Graham Reid Resigns
Graham Reid Resigns: भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच ग्राहम रीड (Graham Reid) ने विश्व कप में हार के बाद इस्तीफा दे दिया. दरअसल वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद भारतीय पुरूष हॉकी टीम के मुख्य कोच ग्राहम रीड और सहयोगी स्टाफ के दो अन्य सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया है जिसे हॉकी इंडिया ने स्वीकार कर लिया. हॉकी वर्ल्ड कप 2023 में भारत ने शानदार शुरुआत की थी मगर अपनी फॉर्म को कायम रखने में टीम इंडिया नाकाम रही और क्वार्टर फाइनल में जगह नहीं बना सकी.
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत की नाकामी
रीड के कोच रहते टोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम ओडिशा में हुए विश्व कप में क्वार्टर फाइनल में जगह नहीं बना सकी और नौवें स्थान पर रही. रीड के अलावा विश्लेषण कोच ग्रेग क्लार्क और वैज्ञानिक सलाहकार मिशेल डेविड पेम्बरटन ने भी इस्तीफा दे दिया है. हॉकी इंडिया द्वारा जारी बयान के अनुसार रीड ने हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की को विश्व कप खत्म होने के एक दिन बाद इस्तीफा सौंपा. दिलीप तिर्की और हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने टीम के प्रदर्शन पर चर्चा के लिये रीड और अन्य सहयोगी स्टाफ से मुलाकात की थी. मुख्य कोच के अलावा क्लार्क और डेविड ने भी सोमवार को सुबह इस्तीफे दे दिया .तीनों अगले महीने नोटिस पीरियड में रहेंगे.
ग्राहम रीड का बयान
रीड ने कहा, अब मेरे लिये अलग होने और नये प्रबंधन को कमान सौंपने का समय है. इस टीम और हॉकी इंडिया के साथ काम करने में बहुत मजा आया. इस शानदार सफर के हर पल का मैने आनंद लिया. टीम को भविष्य के लिये शुभकामनायें. रीड और उनकी टीम के साथ भारत ने 41 साल बाद ओलंपिक कांस्य पदक जीता था. इसके अलावा टीम ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में रजत और एफआईएच प्रो लीग 2021-22 सत्र में तीसरा स्थान हासिल किया. रीड के कोच रहते भारतीय टीम ने 2019 में एफआईएच विश्व सीरिज फाइनल्स जीता था .इसके बाद भुवनेश्वर में ओलंपिक क्वालीफायर जीतकर तोक्यो खेलों के लिये क्वालीफाई किया.
Jensen Huang China Spy: जेन्सन हुआंग के संपर्क में एलिस हुआंग नाम की एक महिला…
Japan Earthquake 2026: जापान में 5.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से धरती कांप उठी, जिसमें…
Gold-Silver Price Today: वैश्विक बाजार में सोना 24% सस्ता हुआ है, जबकि भारत में यह…
Middle East News: रियाद एयरपोर्ट पर हमले के बाद सऊदी अरब ने यमन में भीषण…
PM Modi: पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के बस्तर में वीर जवानों के साथ दिवाली मनाकर उनके…
Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस के 4,651 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके…