शिवपुरी में तीन लोगों की हत्या (सांकेतिक तस्वीर)
Shivpuri Triple Murder: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान के बाद शिवपुरी जिले में खूनी संघर्ष हो गया. जिसमें तीन लोगों की हत्या कर दी गई. एक शख्स को एसयूवी कार में जिंदा जलाने के साथ ही दो अन्य लोगों को गोली मार दी गई. बताया जा रहा है कि दो परिवारों के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी. ये विवाद इसी साल गणेश महोत्सव के दौरान डीजे बजाने को लेकर हुआ था. मरने वालों में एक महिला भी शामिल है. घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक, जिले के चकरामपुर गांव में गणेश महोत्सव के दौरान डीजे बजाने को लेकर दो परिवारों में विवाद हुआ था. जिसके दो महीने बाद बीते शुक्रवार (18 नवंबर) को एक बार फिर से मामला गरमा गया. चकरामपुर गांव के मुन्ना भदौरिया का परिवार अपने रिश्तेदारों से मिलने के बाद ग्वालियर से वापस लौट रहा था. तभी दूसरे पक्ष के कुशवाहा परिवार के घर के पास निकलते समय उनपर लोगों ने हमला कर दिया. पहले हमलावरों ने गाड़ी पर पथराव किया. जब गाड़ी में सवार लोग निकल कर भागने लगे तो उन्होंने गाड़ी को घेर कर उसमें आग लगा दी. जिसमें एक मुन्ना भदौरिया के भतीजे की जलने से मौत हो गई.
गाड़ी से उतरकर भाग रहे मुन्ना भदौरिया और उनकी पत्नी आशा देवी और बहनोई को गोली लग गई. जिसमें दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस का कहना है कि हमलावरों ने हमले के दौरान लाठी और कुल्हाड़ी से भी हमला किया. इसके अलावा कार पर पेट्रोल डालकर उसमें आग लगा दी गई.
यह भी पढ़ें- Israel Hamas War: बंधकों की रिहाई के लिए युद्ध विराम के समझौते से इजरायल का इनकार, नेतन्याहू बोले- अगर डील हुई तो…
बीते शनिवार को पीड़ित पक्ष के लोगों ने नरवर थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया. अधिकारियों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए परिजनों को शांत कराया. गांव में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है. पुलिस ने हमले में शामिल 5 संदिग्धों के घरों को तोड़ दिया है. इसके अलावा 10 लोगों को गिरफ्तार किया है.
-भारत एक्सप्रेस
Etawah News: इटावा में छात्र के सिर पर तबला बजाने वाले सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल…
जानिए 26/11 के मुंबई हमलों के बाद देश सहम गया था. लोग इसे अपने-अपने तरीके…
Om Prakash Rajbhar: अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे को लेकर ओम प्रकाश राजभर ने तंज…
Bangladeshi News: बांग्लादेश के मोरू मियां का दावा है कि उनकी 21 पत्नियां हैं. भीख…
दिल्ली हाईकोर्ट ने APCR के राष्ट्रीय सचिव नदीम खान की याचिका पर तत्काल सुनवाई से…
कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक बदलाव करते हुए आराधना मिश्रा 'मोना' को प्रदेश अध्यक्ष…