देश

TMC MP: टीएमसी सांसद ने फिर की उपराष्ट्रपति और पीएम मोदी की मिमिक्री, बोले- धनखड़ ने छोटी सी बात का रोना देश-विदेश में रोया

TMC MP: तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी ने एक बार फिर से उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री की है. कल्याण बनर्जी अपने संसदीय क्षेत्र श्रीरामपुर में आयोजित एक सभा में शामिल होने के लिए पहुंचे थे. जहां उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति दगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री की.

पीएम मोदी ने संसद के अंदर मिमिक्री की- बनर्जी

टीएमसी सांसद ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि “हमने तो संसद के बाहर मिमिक्री की थी, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने संसद के अंदर मिमिक्री की.” कल्याण बनर्जी ने उपराष्ट्रपति पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने एक मामूली बात का रोना देश से लेकर विदेशों तक रोया. कल्याण बनर्जी ने उपराष्ट्रपति की तुलना छोटे बच्चों से की.

“जगदीप धनखड़ के पास करोड़ों की संपत्ति”

कल्याण बनर्जी ने सभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि जगदीप धनखड़ अपने पद की संवैधानिक गरिमा को खत्म कर रहे हैं. पद की लालच में पीएम मोदी के प्रति सम्माम प्रकट करने से ज्यादा उनके अंदर समर्पण दिखाई देता है. वहीं धनखड़ की ओर से खुद को किसान का बेटा कहे जाने पर कल्याण बनर्जी ने कहा कि धनखड़ के पास जोधपुर में करोड़ों की संपत्ति है. दिल्ली में आलीशान फ्लैट है. वह रोज लाखों रुपये का सूट पहनते हैं. कल्याण बनर्जी ने पहलवान साक्षी मलिक के कुश्ती से सन्यास लेने और जाट पुत्र बजरंग पूनिया के पद्मश्री पुरस्कार लौटाने के मामले में उपराष्ट्रपति की चुप्पी पर भी सवाल खड़े किए.

यह भी पढ़ें- Pandit Madan Mohan Malaviya: पं. मदन मोहन मालवीय की 162वीं जयंती आज, उनकी संकलित रचनाओं का विमोचन करेंगे PM मोदी

“सासंदों की सुरक्षा के साथ पीएम ने खिलवाड़ किया”

कल्याण बनर्जी ने इस दौरान संसद की सुरक्षा में सेंध मामले पर पीएम मोदी पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि सिर्फ इतिहास के पन्नों पर अपना नाम लिखने के लिए पीएम मोदी ने जल्दबाजी में नए संसद भवन का निर्माण कराकर उसका उद्घाटन कर दिया और सांसदों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया. एक सांसद, जिसने 2 लोगों को पास जारी किए थे, को बचाने के लिए विपक्ष के 146 सांसदों को निलंबित कर दिया गया. वहीं कल्याण बनर्जी ने मिमिक्री की घटना को एक कला बताते हुए कहा कि उपराष्ट्रपति ने एक स्कूली छोटे से बच्चे की तरह मामूली बात को लेकर इतना बखेड़ा खड़ा करते हुए हाय तौबा मचाई.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘फूलन देवी बनकर एक-एक से बदला लूंगी’, जलती झोपड़ी के सामने युवती की धमकी से हड़कंप, 9 पर FIR

Badaun Crime News: बदायूं के एक गांव में किसी ने एक युवती की झोपड़ी जला…

24 minutes ago

जय शाह ने टीम इंडिया के गले में सजाया गोल्ड मेडल, पाकिस्तान के हाथ लगी सिल्वर; जानिए पूरा माजरा

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर लगातार दूसरी…

39 minutes ago

बीच सड़क पर हिमंता सरमा से युवक मांग बैठा आईफोन, असम CM का जवाब सुनकर हंस पड़े लोग, देखें- VIDEO

Assam CM Viral Video: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा लोगों के बीच थे. तभी…

1 hour ago

UP Elections: राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, INDIA गठबंधन में शामिल होने का ऐलान

Swami Prasad Maurya: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सियासत ने फिर करवट ले ली…

1 hour ago