दुनिया

Merry Christmas: क्रिसमस डे की शुभकामनाएं! देखिए 2 टन प्याज के साथ 40 फीट चौड़ा, 20 फीट ऊंचा और 100 फीट लंबा सांता क्लॉज़, ये किसने तैयार किया?

Christmas Santa Claus Drawing: दुनियाभर में आज क्रिसमस डे मन रहा है. यह क्रिश्चियन कम्युनिटी का सबसे बड़ा पर्व है. हालांकि इसे वैश्विक स्तर पर, यानी लगभग सभी देशों में सेलिब्रेट किया जा रहा है. भारत के समुद्र तट पर एक इलाके में अद्भुत सांता क्लॉज़ नजर आ रहा है, जिसके जरिए कलाकार ने बच्चों को क्रिसमस की विश दी हैं.

ये सांता क्लॉज़ ओडिशा राज्य में है. इसे क्रिसमस के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने पुरी ब्लू फ्लैग समुद्र तट पर उकेरा है. इसे तैयार करने में लगभग 2 टन प्याज और रंग का इस्तेमाल किया गया. सुदर्शन पटनायक की इस कलाकारी को खूब सराहा जा रहा है.

अंतर्राष्ट्रीय रेत कलाकार सुदर्शन ने सबसे पहले सांता क्लॉज़ की एक विशाल रेत की मूर्ति बनाई. फिर उसे सजाया. न्यूज एजेंसी ANI ने ट्वीट कर बताया— “लगभग 2 टन प्याज के साथ 40 फीट चौड़ा, 20 फीट ऊंचा और 100 फीट लंबा रेत का सांता क्लॉज़ बनाया गया है.”

तस्वीर में आप देख सकते हैं कि रेत से कितना बड़ा सांता क्लॉज़ बनाया गया है. इसे सुदर्शन पटनायक ने Merry Christmas संदेश को प्रतिबिंबित करने के लिए तैयार किया.

अब सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं.

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन! जंतर-मंतर से CJP के सौरभ दास और आशुतोष रांका हिरासत में

CJP leaders detained: दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से CJP के सौरभ दास और सह-संयोजक आशुतोष…

22 minutes ago

पीलीभीत में रामलीला कमेटी के फेर में चल गई गोली, 3 लोगों का हो गया मर्डर, इलाके में मचा कोहराम

Murder In Pilibhit: अमरिया कस्बे के रहने वाले अंकित गुप्ता और दूसरे पक्ष के कौशल…

39 minutes ago

दिनभर हंगामा, फिर भी खाली हाथ लौटे राहुल गांधी! SC में आखिर क्यों फाइल नहीं हुई पिटीशन?

Rahul Gandhi News: SIR के खिलाफ राहुल गांधी और INDIA गठबंधन की याचिका सुप्रीम कोर्ट…

47 minutes ago

सगाई टूटने के 6 महीने बाद फिर साथ आए क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल, सोशल मीडिया पर किया बड़ा ऐलान

क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और उनकी मंगेतर आकृति अग्रवाल एक बार फिर साथ आ गए हैं.…

1 hour ago

सड़क से सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई, नवंबर में विपक्ष की बड़ी रैली की तैयारी! दिल्ली से बंगाल तक आंदोलन फैलाने की रणनीति

INDIA Bloc: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक अपने विरोध को व्यापक…

1 hour ago