देश

तमिलनाडु में इसरो लॉन्च पैड का क्रेडिट लेने के लिए DMK ने अखबार के विज्ञापन पर चिपकाया चीन का स्टीकर, पीएम मोदी ने कहा- जनता के पैसों और वैज्ञानिकों का किया अपमान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य सरकार के एक समाचार पत्र के विज्ञापन पर तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) पर निशाना साधा, जिसमें कथित तौर पर ‘चीनी रॉकेट’ दिखाया गया था. प्रधानमंत्री ने द्रमुक पर लोगों के कर के पैसे को ‘लूटने’ का आरोप लगाया और आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों का अपमान किया जो चंद्रयान -3 सहित देश के सफल अंतरिक्ष अभियानों का हिस्सा थे. पीएम मोदी ने तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में एक सभा को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं.

द्रमुक अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की प्रगति स्वीकार करने को तैयार नहीं

प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि द्रमुक अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की प्रगति को स्वीकार करने के लिए ‘तैयार नहीं’ है. वे विज्ञापन देते हैं और इसमें भारत की अंतरिक्ष की तस्वीर भी शामिल नहीं करते हैं. वे भारत की अंतरिक्ष सफलता को सामने नहीं रखना चाहते थे.

पीएम मोदी ने कहा “DMK एक ऐसी पार्टी है जो काम तो करती नहीं लेकिन झूठा क्रेडिट लेने के लिए आगे रहती है. ये कौन नहीं जानता कि ये लोग हमारी स्कीम पर अपने स्टीकर चिपका देते हैं. अब तो इन्होंने हद कर दी इन्होंने तमिलनाडु में इन्होंने तमिलनाडु में इसरो लॉन्च पैड का क्रेडिट लेने के लिए चीन का स्टीकर चिपका दिया है.”

भारत के स्पेस की सफलता को वो (DMK) दुनिया के सामने नहीं रखना चाहते

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा “भाइयो बहनों ये तमिलनाडु डीएमके के नेता उन्होंने देखना अब संभव ही नहीं रहा. कुछ देख ही नहीं सकते हैं और जो देख नहीं सकता उसको क्या कहते हैं आपको मालूम है. और इसलिए भारत की प्रगति देखने को तैयार नहीं हैं. भारत की स्पेस की प्रगति देखने को तैयार नहीं हैं, और जो पैसे आप देते हैं, जो टैक्स तमिलनाडु के भाई बहन देते हैं, उन पैसों से उन्होंने एडवरटाइजमेंट दिया और एडवरटाइजमेंट देकर के उसमें भारत के स्पेस का चित्र नहीं रखा. भारत के स्पेस की सफलता को वो दुनिया के सामने, तमिलनाडु के सामने रखना नहीं चाहते. उन्होंने हमारे साइंटिस्टों का अपमान किया. हमारे स्पेस शटल का अपमान किया. आपके टैक्स के मनी का अपमान किया, आपका अपमान किया, ऐसा आंखे बंद करने वाले, पूरी तरह ना देख पाने वाले ये डीएमको को अब सजा देने का मौका आ गया है.”

इसे भी पढ़ें: PM मोदी ने तमिलनाडु को दी 17,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की सौगात, पहली हरित नौका को दिखाई हरी झंडी

वहीं पीएम मोदी ने कांग्रेस और डीएमके पर हमला बोलते हुए और गठबंधन पार्टियों पर देश को ‘बांटने’ में शामिल होने का आरोप लगाया.

Rohit Rai

Recent Posts

नेपाल क्यों बन जाता है भारतीय अपराधियों की पहली पसंद? खुले बॉर्डर, कानूनी पेच और गैंग नेटवर्क की पूरी कहानी

Why Criminals Escape to Nepal: आखिर भारतीय अपराधी नेपाल क्यों भागते हैं? जानिए भारत-नेपाल की…

9 minutes ago

धुले बना कुत्तों का कब्रगाह: तड़पा-तड़पा कर 16 बेजुबानों को मारा, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से सब सन्न

Dhule Dog Poisoning Case: महाराष्ट्र के धुले जिले के वाडीभोकर रोड स्थित सुशांत कॉलोनी इलाके…

23 minutes ago

एक वोटर के 4-4 कार्ड! यूपी में SIR के बावजूद कैसे मिले डुप्लीकेट नाम?

यूपी में SIR के तहत 2 करोड़ नाम कटने और फाइनल लिस्ट आने के बाद…

36 minutes ago

राइफल छोड़ टुल्ल हुआ ASI, कान्सटेबल ने पार की हद; वायरल हुआ अंबिकापुर का वीडियो

Ambikapur News: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया…

50 minutes ago

UPPSC में ऐतिहासिक पल, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस विक्रम नाथ बोले- ‘भर्ती में पहचान नहीं, सिर्फ योग्यता मायने रखती है’

प्रयागराज में यूपीपीएससी के इतिहास में पहली बार सुप्रीम कोर्ट के सेवारत न्यायमूर्ति विक्रम नाथ…

56 minutes ago

दीवारें ढहीं…भीलवाड़ा में दहला देने वाला धमाका, पिकअप गाड़ी के उड़े चिथड़े

राजस्थान के भीलवाड़ा में आगूचा गांव के पास एक पिकअप गाड़ी में हुए जोरदार धमाके…

58 minutes ago