देश

Holi Weather Update: आज बारिश इन राज्यों में बिगाड़ सकती है होली का मजा, जानिए कहां- कहां होगी बारिश ?

Weather Update: देशभर में आज (बुधवार) होली पूरे धूमधाम से खेली जाएगी. इस बीच बदलते मौसम के चलते बारिश ने लोगों की चिंता को बढ़ा दिया है कि पानी वाली होली खेलने से कोई समस्या तो नहीं होगी, क्योंकि बदलते मौसम से तबीयत बिगड़ने का खतरा होता है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज कई राज्यों में बारिश हो सकती है जिसमें राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और गुजरात शामिल है. बता दें राजस्थान में कई जगहों पर पहले से ही बारिश हो रही है. जिसके चलते तापमान में गिरावट हो रही है. इसके अलावा कोटा में बारिश के साथ ओले भी गिरे.

राजस्थान के बाद मध्य प्रदेश में भी बारिश लोगों की होली का मजा खराब कर सकती है क्योंकि यहां भी बीते दिन बारिश के अलावा धूल भरी आंधी देखी गई. इसके साथ ही गुजरात के अलग अलग क्षेत्रों में आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है. वहीं ओले गिरने की भी संभावना है और तेजा हवाएं 30-40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार सें चलेंगी.

राजस्थान में बारिश बिगाड़ेगी होली का मजा

मौसम विभाग के मुताबिक 8 मार्च को राजस्थान के कई हिस्सों मे बारिश देखने को मिल सकती है. बीते दिन कोटा के कुछ इलाकों में बारिश के साथ ओले भी गिरे हैं. मौसम विभाग के मुताबिक झालरापाटन, रामगंज मंडी में बारिश देखने को मिली. वहीं सांगोद असनावर, छाबड़ा, मंडाना में भी बारिश दर्ज की गई है.

यह भी पढ़ें-   Video Viral: हनुमान जी की प्रतिमा के समाने महिलाओं ने बिकनी पहन किया रैंप वॉक और डांस, कांग्रेस ने BJP पर लगाया अश्लीलता फैलाने का आरोप

इन राज्यों में होगी बारिश

भारत मौसम विज्ञान भवन के मुताबिक, होली के दिन छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मध्य प्रदेश में बारिश होने के आसार हैं. इसके साथ ही तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की संभावनाएं हैं. हवा की रफ्तार 30 से 40 किमी होगी. मौसम विभाग का कहना है कि 8 मार्च के दिन मध्य भारत में गरज के साथ हल्की मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है. वहीं 9 मार्च को महाराष्ट्र में तूफानी हवाएं चलेंगी और बारिश होगी. इसके अलाव ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड में बारिश होने के आसार हैं.

– भारत एक्सप्रेस

weather update, weather news, holi weather, होली पर कैसा रहेगा मौसम,

Rahul Singh

Recent Posts

सीएम नायब सैनी समेत हरियाणा बीजेपी के 48 विधायक पीएम मोदी से मिलेंगे, जानिए क्या है एजेंडा?

PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…

2 minutes ago

‘वैश्विक मंच पर गूंज रही भारत की संस्कृति!’ PM मोदी ने बताया गजेंद्र शेखावत के काम का सीक्रेट, तावड़े बोले- जय हो

Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…

19 minutes ago

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! धनतेरस से ठीक पहले सोने के भाव होंगे धड़ाम, जानें आज के ताजा दाम

रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…

35 minutes ago

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

56 minutes ago

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

2 hours ago

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

2 hours ago