देश

Noida: इस वजह से 9 अक्टूबर को दलित प्रेरणा स्थल की बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, जाम से बचने के लिए नोएडा पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

Noida News: सोमवार यानी 9 अक्टूबर को नोएडा के सेक्टर-95 स्थित दलित प्रेरणा स्थल पर बसपा पार्टी के संस्थापक कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इसको लेकर बड़ी संख्या में कार्यर्ताओं के जुटने की सम्भावना है और वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण जाम की स्थिति भी पैदा हो सकती है. इसको देखते हुए नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. रूट डायवर्जन को लेकर जानकारी भी दी है, ताकि लोग जान से बच सकें और अपने गंतव्य को आराम से जा सकें. इसी के साथ ही यातायात पुलिस ने डायवर्जन के दौरान होने वाली असुविधा से बचने के लिए हेल्प लाइन नंबर 9971009001 जारी किया है. अगर किसी भी तरह की असुविधा हो तो इस नम्बर पर संपर्क कर सकते हैं.

यहां की गई है पार्किंग की व्यवस्था

कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए जो लोग आएंगे उनके लिए यात्री बसों की पार्किंग की व्यवस्था डीएनडी टोल के पास बायें तरफ मार्ग के किनारे की गई है.
कार्यक्रम में परी चौक, सेक्टर-37, ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ओर से आने वाले हल्के वाहनों की पार्किंग के लिए दलित प्रेरणा केंद्र के गेट नंबर-1 के अंदर व्यवस्था की गई है.
तो वहीं कार्यक्रम में जो हल्के वाहन दिल्ली की ओर से शामिल होने के लिए आएंगे, उनके पार्किंग के लिए फिल्म सिटी के अन्दर बनी मल्टीलेवल पार्किंग में व्यवस्था की गई है. वहीं कालिंदी कुंज की ओर से आने वाले हल्के वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था सेक्टर-95 गंदा नाला के पास बनी दलित प्रेरणा केंद्र की अंडरग्राउंड पार्किंग में की गई है.

ये भी पढ़ें– Deoria Murder Case: पूरे परिवार की हत्या होने के 6 दिन बाद घर पहुंचा मृतक सत्य प्रकाश दुबे का बेटा, बिलख-बिलख कर रोया…बोला- “किसके लिए रहूं जिंदा”

इधर से नहीं उधर से जाएं

यातायात पुलिस द्वारा बताया गया कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर ग्रेटर नोएडा से नोएडा की ओर आने वाले मार्ग पर दलित प्रेरणा स्थल पर यातायात दबाव होने की स्थिति में महामाया फ्लाई ओवर से सेक्टर-37 की ओर यातायात का डायवर्ट रहेगा और यह यातायात सेक्टर-37 से अट्टापीर चौक, रजनीगंधा चौक, सेक्टर-15 गोलचक्कर चौक से होकर अपने मार्ग के लिए जा सकेगा.

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर ग्रेटर नोएडा से नोएडा की ओर आने वाले मार्ग पर दलित प्रेरणा स्थल गेट नंबर-04 पर यातायात दबाव होने की स्थिति अगर बनती है तो यातायात को फिल्मसिटी फ्लाई ओवर से सेक्टर-18 की ओर डायवर्ट किया जाएगा और फिर यह यातायात सेक्टर-18 से रजनीगंधा चौक, सेक्टर-15 गोलचक्कर चौक अथवा सेक्टर-18 अण्डरपास से एलीवेटेड होते हुए अपने मार्ग को जा सकेगा.

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर नोएडा से ग्रेटर नोएडा की ओर जाने वाले मार्ग पर डीएनडी, फिल्मसिटी फ्लाई ओवर के पास यातायात का दबाव बनता है तो सेक्टर-14 ए फ्लाई ओवर से सेक्टर-15 गोलचक्कर की ओर यातायात का डायवर्ट किया जाएगा और फिर इस यातायात को सेक्टर-15 गोलचक्कर चौक से रजनीगंधा चौक, अट्टापीर चौक, सेक्टर-37 की ओर से अपने मार्ग की ओर भेजा जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

5 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

6 hours ago

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

6 hours ago

युवा वकीलों को इलाहाबाद हाई कोर्ट की नसीहत, कहा- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…

7 hours ago