Bollywood Suicide
Bollywood Suicide: नितिन देसाई ने महाराष्ट्र के कर्जत में अपने सपनों का स्टूडियो बनाया था. सपना तो उन्होंने एक और देखा, जिसे पूरा करने में दिन रात जुटे रहे. अपने एमडी स्टूडियो को नितिन डिज्नी लेवल का बनाना चाहते थे. इस एमडी स्टूडियो में कई फिल्मों की शूटिंग हुई थी. लेकिन कहीं न कहीं नितिन का सपना मर गया था. कहते हैं सबसे बुरा होता है ‘सपनों का मर जाना’. कर्ज और मानसिक तनाव के कारण नितिन ने आत्महत्या कर ली. नितिन पहले शख्स नहीं हैं, जिन्होंने खुद को बर्बाद किया है. बॉलीवुड में ऐसे कई चमकते सितारे थे. जिन्होंने डिप्रेशन में आकर मौत से दोस्ती कर ली. कईयों की मौत की क्या वजह थी आज तक पता नहीं चला…
हाल के सालों में आत्महत्या का चलन खूब बढ़ा है. बॉलीवुड में कई आत्महत्याएं देखी गई है. प्रत्यूषा बनर्जी, जिया खान, आसिफ बसरा से लेकर सुशांत सिंह राजपूत और कई अन्य लोगों की कथित तौर पर आत्महत्या के कारण मौत हुई है. हालांकि, एक चीज़, जो ज़्यादातर मामलों में आम थी, वह है मानसिक तनाव. भले ही इंडस्ट्री इससे कितना भी इनकार करे, हर कोई जानता है कि भारतीय फिल्म इंडस्ट्री को ‘मानसिक बीमारी’ है. इन बॉलीवुड सेलेब्स की मौत के बाद हमारे पास केवल उनकी खूबसूरत यादें रह जाती हैं. हालांकि, कुछ ऐसे भी अभिनेता रहे हैं, जिन्होंने बेहद खराब स्थिति के बाद भी खुद को संभाले रखा.
साल था 2016, बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी ने आत्महत्या कर ली थी. प्रत्यूषा बालिका वधू की आंनदी के रूप में सबसे ज्यादा याद करते हैं. 24 वर्षीय अभिनेत्री अपने ओशिवारा अपार्टमेंट में मृत पाई गई थी. प्रत्यूषा की मौत के बाद विवाद शुरू हो गया था. उनके बॉयफ्रेंड राहुल राज पर कई आरोप लगे थे.
न्यूयॉर्क शहर में जन्मी और लंदन में पली-बढ़ी बॉलीवुड अभिनेत्री जिया खान ने 25 साल की उम्र में अपना जीवन समाप्त कर लिया था. बताया गया था कि आदित्य पंचोली और जरीना वहाब के बेटे सूरज पंचोली के साथ जिया के रिश्ते खराब हो गए थे. जांच और जिया के सुसाइड नोट के बाद, सूरज पर कथित तौर पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया. जिया खान की आत्महत्या का मामला आज भी भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में सबसे विवादास्पद मामलों में से एक है.
शोले के अलावा तमाम ऐसी फिल्में हैं, जिनमें ए के हंगल ने कमाल का या यह कहें कि यादगार अभिनय किया था. उनकी शौकीन की भूमिका, जो रंगीन तबीयत के उम्रदराज इंदर सेन की थी, जिसे फिल्म में उसके दोस्त बने अशोक कुमार और उत्पल दत्त एंडरसन कहते हैं, को भला कौन भुला सकता है? इसमें तीनों एक युवा लड़की से दिल लगा बैठते हैं. फिर चितचोर के पितांबर चौधरी, खलनायक के शौकत भाई, मेरी जंग के वकील गुप्ता, राम तेरी गंगा मैली के बृजकिशोर, कमला के काका साब जैसे किरदार को निभाने वाले एके हैंगल की आर्थिक स्थिति एक वक्त पर खराब हो गई थी. कहा जाता है कि उनकी मदद के लिए अमिताभ बच्चन आगे आए थे. उन्होंने अभिनेता को 20 लाख रुपये दिए थे.
वह अभिनेता, जिसने ब्लैक फ्राइडे, परजानिया, वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई, महात्मा वर्सेज गांधी, पाताल लोक, होस्टेजेज और द फैमिली मैन (सीजन 2) जैसी फिल्मों और वेब सीरीज में अपने अभिनय से सभी को चौंका दिया था. अभिनेता को अक्सर हिंदी फिल्म उद्योग में अब तक के सबसे शिक्षित और बुद्धिमान अभिनेताओं में से एक माना जाता था, क्योंकि उन्होंने भौतिकी में स्नातक की डिग्री हासिल की थी. एक्टर ने क्विकस्टैंड, आउटसोर्स्ड और वन नाइट विद द किंग जैसी कई हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया था.
दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत भारतीय फिल्म उद्योग में एक बड़ा नाम होने के बावजूद अपनी संघर्ष कहानी और बेहद विनम्र स्वभाव के कारण सभी के पसंदीदा थे. अभिनेता ने काई पो चे!, केदारनाथ, एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी, सोनचिरैया और छिछोरे जैसी फिल्मों में अपने असाधारण प्रदर्शन से सभी को चौंका दिया था.
14 जून 2020 को जब सभी न्यूज चैनलों पर उनकी मौत की खबर फ्लैश होने लगी तो हर कोई हैरान रह गया. उनकी मौत का कारण आत्महत्या बताया गया. हालांकि, सुशांत की मौत के पीछे का सच सामने लाने का मामला अभी भी जारी है.
बॉलीवुड इंडस्ट्री की पहली फीमेल सुपरस्टार श्रीदेवी की मौत 24 फरवरी 2018 को दुबई में हुई थी. वो अपने भतीजे की शादी में शरीक होने दुबई गई थीं. वो दुबई के जुमेरा होटल में ठहरी हुई थीं. उसी होटल में उनके कमरे के बाथटम में डूबने से उनकी मौत हो गई. लेकिन आश्चर्य की बात है कि किसी को ये नहीं पता चला कि वो बाथटम में कैसे डूब गईं और कब डूब गईं. होटल स्टाफ का कहना था कि, श्रीदेवी अपने कमरे से 48 घंटे तक अपने कमरे से बाहर नहीं निकली थीं और उस दौरान वो कमरे में अकेली थीं. ये महज एक हादसा था, या फिर कोई साजिश, आज तक इसका पता नहीं चल पाया.
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…