देश

Turkey Earthquake: भूकंप के बाद लापता हुए विजय का होटल के मलबे में मिला शव, बिजनेस ट्रिप पर गए थे तुर्की

Turkey Earthquake: तुर्की में 6 फरवरी को आए भीषण भूकंप ने पूरी दुनिया को झकझोर दिया है. इस भीषण भूकंप के बाद से लापता एक भारतीय नागरिक शनिवार को उस होटल के मलबे में मृत पाए गए जहां वो ठहरे हुए थे. भारतीय दूतावास ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित विजय कुमार गौड़ (Vijay Kumar Gaur) का शव तुर्की के मलत्या इलाके में एक चार सितारा होटल के मलबे में मिला था. शव की पहचान करना बहुत मुश्किल था. मृतक के परिवार ने एक टैटू के आधार पर विजय की पहचान की.

बिजनेस ट्रिप पर गए थे तुर्की

विजय कुमार गौड़ पौड़ी जिले के कोटद्वार के पदमपुर इलाके के रहने वाले थे. बेंगलुरु में गैस-प्लांट कंपनी ऑक्सीप्लांट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के टेक्नीशियन विजय कुमार 25 जनवरी को तुर्की गए थे और मलत्या में रह रहे थे.

तुर्की में भारतीय दूतावास ने एक ट्वीट में कहा, ‘हम दुख के साथ सूचित कर हैं कि 6 फरवरी के भूकंप के बाद से लापता हुए एक भारतीय नागरिक विजय कुमार का शव मिला है. मलत्या में एक होटल के मलबे के बीच उनकी पहचान की गई है, जहां वह एक बिजनेस ट्रिप पर ठहरे हुए थे.’ बयान में कहा गया है कि उनके पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द उनके परिवार तक पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है.

ये भी पढ़ें: Earthquake in Turkey: तुर्की में भूकंप के बाद मलबे के नीचे 94 घंटे तक दबा रहा युवक, पेशाब पीकर रहा जिंदा

उनके भाई अरुण कुमार, जो उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में रहते हैं. उन्होंने द क्विंट को बताया था कि जब से विजय तुर्की गए थे. वे हर रात फोन पर बात करते थे, लेकिन रविवार की रात (6 फरवरी की सुबह) उनका फोन नहीं आया. अगले दिन परिवार को पता चला कि तुर्की और सीरिया में भूकंप आया है. कुमार और उनकी पत्नी पिंकी गौर का 6 साल का बेटा है.

लगभग 25 हजार लोगों की गई जान

तुर्की और सीरिया में भीषण भूकंप के पांच दिन बाद भी मलबे में दबे जीवित व्यक्ति मिल रहे हैं. तुर्की में बचावकर्मियों ने एक परिवार के पांच सदस्यों को शनिवार को मलबे से निकाला. तुर्की और सीरिया में भूकंप में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 25,000 के आंकड़े के करीब पहुंच गई है.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

मुरासु चक्रवात बना बड़ा खतरा, 120 KMPH की रफ्तार से आंध्र तट की ओर बढ़ा तूफान, IMD अलर्ट

Cyclone Murasu Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मुरासु को लेकर अलर्ट…

16 minutes ago

Crop Compensation: अन्नदाताओं के लिए बड़ी राहत, बारिश से खराब हुआ धान; झटपट ऐसे क्लेम करें सरकारी मुआवजा

Crop Compensation: बारिश से धान की फसल बर्बाद होने पर किसान सरकारी मुआवजे और फसल…

19 minutes ago

नशे में धुत पंजाब के सीएम भगवंत मान? जानिए वायरल वीडियो का सच

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का नशे की हालत में बताकर वायरल किया गया वीडियो…

21 minutes ago

तमिलनाडु दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, देश की प्रगति में योगदान की जमकर की सराहना

तमिलनाडु दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता को बधाई दी…

53 minutes ago

पंजाब चुनाव से पहले खेला! ‘आप’ के 2 विधायकों ने खोला मोर्चा, शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोलेंगे ‘झाड़ू’ की पोल

Punjab News: पंजाब में 'आप' को बड़ा झटका, विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह…

1 hour ago