खेल

IND vs AUS: टीम इंडिया WTC फाइनल के करीब, भारत ने बढ़ाई ऑस्ट्रेलियाई टीम की टेंशन

IND vs AUS: अश्विन की शीर्ष गेंदबाजी ने सुनिश्चित किया कि भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में 91 रनों पर समेट दिया. इसका मतलब नागपुर में भारत के लिए एक बड़ी जीत थी. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने चार मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया की इस धमाकेदार जीत के दम पर टीम इंडिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल में जगह बनाने के बेहद करीब पहुंच गई है. पॉइंट्स टेबल में अभी ऑस्ट्रेलिया पहले, भारत दूसरे, श्रीलंका तीसरे और साउथ अफ्रीका चौथे नंबर पर है. हालांकि इस सीरीज में हार-जीत से ऑस्ट्रेलियाई टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप टेबल में ज्यादा नुकसान नहीं होगा. मगर अन्य टीमों के लिए यह सीरीज बेहद अहम है.

एक पारी और 132 रनों से भारत की जीत

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन ही कंगारू टीम ने घुटने टेक दिए. ऑस्ट्रेलिया को नागपुर टेस्ट में पारी और 132 रनों की करारी हार मिली है. ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम दूसरी पारी में महज 91 रनों पर सिमट गई. एक समय ऑस्ट्रेलिया की आधी से अधिक टीम 64 रनों के मामूली स्कोर पर पवेलियन लौट चुकी थी. आर. अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में 5 विकेट झटके. वहीं जडेजा-शमी ने दो-दो विकेट झटके, जबकि एक विकेट अक्षर पटेल के खाते में गया. भारत ने अपनी पहली पारी में 400 रनों का स्कोर खड़ा किया था और ऑस्ट्रेलिया पर 223 रनों की बढ़त बना ली थी.

ये भी पढ़ें: Women’s T20 WC: पाकिस्तान से है टक्कर, विमेंस टीम इंडिया तैयार; जानें वो 5 फैक्टर्स, जो भारत को चैंपियन बना सकते हैं…

टीम इंडिया के पास तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 बनने का मौका

टीम इंडिया अब क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 बनने के भी बेहद करीब आ गई है. इस समय टीम इंडिया वनडे और टी-20 में नंबर-1 है जबकि टेस्ट में दूसरे नंबर पर है. भारतीय टीम इस सीरीज को 2-0 या इससे बड़े अंतर से जीत लेती है तो वह टेस्ट में भी नंबर-1 बन जाएगी.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

44 seconds ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

6 minutes ago

उमर अब्दुल्ला-निधि राजदान की शादी से फिर उठा सवाल, अमीर-गरीब के लिए अलग क्यों है समाज का नजरिया?

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…

37 minutes ago

मुरासु चक्रवात बना बड़ा खतरा, 120 KMPH की रफ्तार से आंध्र तट की ओर बढ़ा तूफान, IMD अलर्ट

Cyclone Murasu Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मुरासु को लेकर अलर्ट…

58 minutes ago

Crop Compensation: अन्नदाताओं के लिए बड़ी राहत, बारिश से खराब हुआ धान; झटपट ऐसे क्लेम करें सरकारी मुआवजा

Crop Compensation: बारिश से धान की फसल बर्बाद होने पर किसान सरकारी मुआवजे और फसल…

1 hour ago

नशे में धुत पंजाब के सीएम भगवंत मान? जानिए वायरल वीडियो का सच

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का नशे की हालत में बताकर वायरल किया गया वीडियो…

1 hour ago