Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Taj Hotel के बाहर खड़ी मिली एक ही नंबर प्लेट की दो कारें, मुंबई पुलिस ने दर्ज किया मामला

मीडिया ने मुंबई पुलिस के एक अधिकारी के हवाले से रिपोर्ट किया कि एक कार मालिक ने होटल के बाहर अपनी कार के समान रजिस्ट्रेशन नंबर वाली एक अन्य कार खड़ी देखी, जिसके बाद व्यक्ति ने मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराई है.

Taj Hotel Mumbai

ताज होटल.

सोमवार (6 जनवरी) को मुंबई के ताज होटल (Taj Hotel) के बाहर एक जैसी नंबर प्लेट वाली दो कारें खड़ी देखी गईं. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों की जांच की. डीसीपी जोन 1 प्रवीण मुंडे के अनुसार, कार कोलाबा में ताज होटल के सामने खड़ी थी.

मीडिया ने मुंबई पुलिस के एक अधिकारी के हवाले से रिपोर्ट किया कि एक कार मालिक ने होटल के बाहर अपनी कार के समान रजिस्ट्रेशन नंबर वाली एक अन्य कार खड़ी देखी, जिसके बाद व्यक्ति ने मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत के बाद इस घटना के संबंध में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

एक नंबर प्लेट जाली

यह घटना सोमवार को दोपहर करीब 1 बजे हुई. मुंबई के कोलाबा इलाके में एक ही नंबर प्लेट वाली दो कारें देखी गईं. इनमें से एक नंबर प्लेट जाली पाई गई. जानकारी के अनुसार, कार चालक की शिकायत के बाद वाहन को आगे की जांच के लिए कोलाबा पुलिस स्टेशन लाया गया.

शुरूआती जांच में पता चला है कि एक कार चालक ने चालान से बचने के लिए अपनी कार की नंबर प्लेट बदल दी थी. हालांकि, हैरानी की बात यह है कि होटल में असली नंबर प्लेट वाली एक कार भी खड़ी मिली. जैसे ही असली कार के मालिक ने इस बात पर गौर किया, उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी.


ये भी पढ़ें:  Chhattisgarh: बीजापुर में माओवादियों के हमले में 8 जवानों समेत 9 लोगों की मौत


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital