देश

दिल्ली मेट्रो में होली खेलकर रील बनाने वालीं दोनों लड़कियां गिरफ्तार, जानें, क्या है पूरा मामला

मेट्रो ट्रेन में अश्लील तरीके से होली खेलकर रील बनाने वाली दोनों लड़कियों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दोनों युवतियों पर 8 अप्रैल को नेताजी सुभाष प्लेस मेट्रो पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज हुई थी. पुलिस ने आईपीसी की धारा 294 (अश्लील हरकतें और गाने) और मेट्रो रेलवे (संचालन और रखरखाव) अधिनियम की धारा 59 के तहत मामला दर्ज किया था.

मेट्रो में बनाई थी रील

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि डीएमआरसी ने पुलिस से वायरल हुए वीडियो की जांच करने के लिए कहा था. पिछले महीने एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. जिसमें दो युवतियां मेट्रो में एक-दूसरे को रंग लगाते हुए रील बनाई थी. डीएमआरसी ने 2 अप्रैल को दिल्ली पुलिस को पत्र लिखा था.

पुलिस ने युवतियों को किया गिरफ्तार

पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान नोएडा पुलिस से संपर्क किया गया. दोनों युवतियां ग्रेटर नोएडा की रहने वाली हैं. दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की. जिसमें उन्होंने बताया कि 21 मार्च को चलती मेट्रो ट्रेन में रील बनाई थी. हालांकि दोनों को थाने से ही सशर्त जमानत दे दी गई.

यह भी पढ़ें- सीएम केजरीवाल को एक और झटका, विजिलेंस विभाग ने मुख्यमंत्री के निजी सचिव को किया बर्खास्त

पुलिस ने लगाया था 80 हजार का जुर्माना

बता दें कि मेट्रो का वाडियो वायरल होने से पहले इन दोनों युवतियों का स्कूटी पर रील बनाने का एक वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें दोनों युवतियां एक-दूसरे को रंग लगा रही थीं. नोएडा पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए तीन लड़कियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया था. पुलिस ने 80 हजार 500 रुपये का जुर्माना भी लगाया था.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

2 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

2 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

3 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

3 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

3 hours ago

भूमिहीन, मजदूरी और सम्मान: बिहार के गांवों में आज भी क्यों कायम है वामपंथ की पकड़?

बिहार में वामपंथ सिर्फ एक चुनावी ताकत नहीं है, बल्कि यह जमीन, मजदूरी और सम्मान…

3 hours ago