देश

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सड़क परियोजनाओं के लिए 10000 करोड़ की दी सौगात, ग्रीनफिल्ड गोरखपुर बाईपास का होगा निर्माण

Nitin Gadkari: केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने गोरखपुर में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की 18 परियोजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण के दौरान किए बड़े वादे किए हैं. उन्होंने कहा कि “साल 2024 के समाप्त होने से पहले उत्तर प्रदेश के सभी हाइवे को अमेरिका जैसा बना देंगे. हम ऐसी सड़कें बना देंगे, जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती है.”

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपने कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि “उत्तर प्रदेश की बदली तस्वीर और यहां बड़े पैमाने पर हो रहे निवेश से यह स्पष्ट है कि योगी जी के नेतृत्व में यूपी हिंदुस्तान का सबसे सुखी, समृद्ध व सम्पन्न प्रदेश बनेगा.”

सड़कों पर पांच लाख करोड़ रुपए की लागत से होगा काम

बीजेपी के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी ने आगे कहा कि 2014 के बाद से उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों की लंबाई दोगुनी हो गई है. साल 2024 के समाप्त होने तक उत्तर प्रदेश में पांच लाख करोड़ रुपये की सड़कों पर काम किया जाएगा. केंद्रीय मंत्री ने एनएचएआई की 18 परियोजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण के दौरान विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और योगी के नेतृत्व में यूपी की सड़कें जिस तरह की होंगी उससे उत्तर प्रदेश भी अमेरिका जैसा समृद्ध बनेगा. नितिन गडकरी ने गोरखपुर में सड़क परियोजनाओं के लिए 10 लाख करोड़ की सौगात दी है और देश और यूपी की सड़कों को अमेरिका जैसा बनाने दावा किया है.

यह भी पढ़ें-   UP: “1 लाख क्यों, 10 करोड़ क्यों नहीं”? योगी सरकार के नवरात्री पर फंड देने के फैसले पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल

सीएम योगी आदित्यनाथ की श्री कृष्ण से तुलना

नितिन गडकरी ने सीएम योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की. उन्होंने पहले तो योगी सरकार में कानून व्यवस्था के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्होंने योगी आदित्यनाथ ने ऐसे लोगों के खिलाफ कड़े कदम उठाए हैं जो समाज के लिए खतरा हैं. नितिन सीएम की तारीफ करते हुए उनकी तुलना भगवान श्री कृष्ण से कर दी. इस पर उन्होंने कहा कि जैसा भगवान कृष्ण ने किया, योगी भी सज्जन लोगों की सुरक्षा के लिए उसी तरह से काम कर रहे हैं. उन्होंने ऐसे लोगों के खिलाफ कड़े कदम उठाए हैं, जो समाज के लिए खतरनाक हैं. इसके साथ उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऑटोमोबाइल उद्योग को लाने की जरूरत है ताकि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार मिले.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

36 minutes ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

1 hour ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

1 hour ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

2 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

2 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

3 hours ago