देश

यूपी का सियासी पारा हाई…सपा के बाद राजा भैया से मिलने पहुंचे बीजेपी के नेता, राज्यसभा की 10वीं सीट के लिए हो रही रस्साकशी

Rajya Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां बढ़ी हुई हैं. यूपी में राज्यसभा की 10 सीटें खाली हुई हैं. इनमें से 7 सीटों पर बीदजेपी की जीत पक्की मानी जा रही है, वहीं सपा की झोली में भी 2 सीटें आ रही हैं. अब ऐसे में बीजेपी ने 8वां उम्मीदवार मैदान में उतारकर चुनाव में ट्विस्ट ला दिया है. जिसको लेकर समाजवादी पार्टी और बीजेपी छोटे दलों को साधने में जुटी हुई हैं. जिससे इन पार्टियों के विधायकों का वोट मिल जाए.

सपा के बाद बीजेपी नेता भी मिलने पहुंचे

राज्यसभा चुनाव को लेकर सपा और बीजेपी राजा भैया से लगातार संपर्क कर रही हैं. पहले सपा और अब बीजेपी के नेताओं ने राजा भैया से मुलाकात की. बीजेपी नेताओं ने कुंडा पहुंचकर राजा भैया से मुलाकात की. ये बैठक काफी देर तक चली.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने राजा भैया से की मुलाकात

उत्तर प्रदेश बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और यूपी सरकार में मंत्री जेपीएस राठौर ने कुंडा स्थित राजा भैया के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की. बीजेपी के नेता राजा भैया से राज्यसभा में समर्थन मांगने के लिए पहुंचे थे. बता दें राजा भैया की जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के पास दो विधायक हैं. ऐसे में दोनों दल चाहते हैं कि किसी भी तरह से राजा भैया का समर्थन मिल जाए.

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: ‘कांग्रेस से बन गई सपा की बात’, वाराणसी से प्रत्याशी वापस लेंगे अखिलेश, आज शाम 5 बजे होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

अखिलेश यादव ने फोन पर की थी बात

इससे पहले सपा के यूपी प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने भी राजा भैया से उनके आवास पर मुलाकात करने के लिए पहुंचे थे. इस दौरान नरेश उत्तम पटेल ने राजा भैया की बात सपा प्रमुख अखिलेश यादव से फोन पर करवाई थी.

सपा की तीसरी सीट फंसी

राजा भैया और अखिलेश यादव के बीच अचानक नजदीकी बढ़ने के पीछे नंबरगेम को जोड़कर देखा जा रहा है. दरअसल, बीजेपी ने नामांकन के आखिरी दिन अपना 8वां उम्मीदवार मैदान में उतार दिया था. जिससे अब सपा की तीसरी सीट फंस गई है. तीन सीटों को जीतने के लिए 111 विधायकों की जरूरत है, लेकिन सपा के पास अभी सिर्फ 108 विधायक हैं. जिसमें से पल्लवी पटेल ने सपा उम्मीदवार को वोट देने से ही इनकार कर दिया है.

राजा भैया को मनाने में जुटी सपा-बीजेपी

सपा को राज्यसभा में इतनी मशक्कत इसलिए भी करनी पड़ रही है क्योंकि आरएलडी एनडीए में शामिल हो गई है. अब ऐसे में अगर पल्लवी पटेल को हटा दिया जाए तो सपा के पास 107 विधायक हैं. कांग्रेस के पास जो दो विधायक हैं, उसे मिला लिया जाए तो ये संख्या 109 हो जाएगी, लेकिन फिर भी दो विधायकों की कमी रह रही है, इसलिए राजा भैया को मनाने में सपा जुटी हुई है. अगर राजा भैया के विधायक सपा के साथ आ जाते हैं तो 111 विधायकों का साथ समाजवादी पार्टी को मिल जाएगा. जिससे तीसरी सीट भी सपा के पास पहुंच जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

AQI Today: क्या आपके शहर की हवा भी हो चुकी है जानलेवा? बठिंडा और मेरठ के खतरनाक आंकड़ों ने बढ़ाई सबकी चिंता

AQI Today: दिवाली के बाद उत्तर भारत के कई शहरों में वायु गुणवत्ता बेहद खतरनाक…

27 minutes ago

8th Pay Commission: मई 2027 तक क्यों टला सैलरी बढ़ने का इंतजार? जानिए फिटमेंट फैक्टर का पूरा गणित

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट मई 2027 तक सौंपी जानी है. केंद्रीय…

48 minutes ago

लो जी, एक नहीं… दो-दो महिलाओं से चक्कर! जासूसी के जाल में ऐसे फंसे Nvidia CEO, क्या चली जाएगी कुर्सी?

Nvidia के CEO जेंसेन हुआंग ने पत्नी से बेवफाई की बात स्वीकार की है. चीनी…

49 minutes ago

पैन कार्ड और वोटर आईडी नागरिकता का सबूत क्यों नहीं? जानिए गुवाहाटी हाईकोर्ट ने क्या बताई बड़ी वजह

Gauhati High Court: हाई कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि बिना औपचारिक…

1 hour ago

क्या 2027 का पंजाब चुनाव लड़ पाएगा ‘वारिस पंजाब दे’? जानिए पार्टी रजिस्ट्रेशन पर चुनाव आयोग ने कोर्ट में क्या कहा

Delhi High Court: 'वारिस पंजाब दे' संगठन द्वारा राजनीतिक पार्टी के रूप में रजिस्ट्रेशन के…

1 hour ago