देश

UP: अपर्णा यादव को लोकसभा चुनाव लड़ाएगी BJP! दिल्ली में शीर्ष नेताओं के साथ हुई मुलाकात, सीट को लेकर बढ़ रहा सस्पेंस

UP Politics: उत्तर प्रदेश के दिग्गज नेता रहे मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव (Aparna Yadav) बीजेपी के टिकट पर अगामी लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं. ऐसी अटकलें पहले से ही लगाई जा रही थीं, लेकिन इन बातों को तब बल मिला गया जब वह दिल्ली में बीजेपी के शीर्ष नेताओं के साथ मुलाकात करने पहुंची. बताया जा रहा है कि वह चुनाव के सिलसिले में ही दिल्ली आईं और बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष और महासचिव सुनील बंसल से मुलाकात की. इसके बाद से ही यूपी की सियासत में अपर्णा यादव के चुनाव लड़ने की चर्चाएं तेज हो गई हैं. जानकारों का मानना है कि वह खुद चुनाव लड़ना चाहती हैं.

खबरों के मुताबिक, अपर्णा यादव की दोनों वरिष्ठ नेताओं से अलग-अलग कमरों में बातचीत हुई. करीब 40 मिनट तक चुनाव के संदर्भ में बात हुई. इसके बाद जब अपर्णा बीजेपी दफ्तर से बाहर निकली तो काफी खुश नजर आ रही थीं.

सीट को लेकर हो सकती है रस्साकशी

हालांकि इस सब खबरों के बीच अपर्णा यादव ने यह साफ कर दिया है कि वह चुनाव लड़ेंगी, लेकिन अपने परिवार के किसी सदस्य के खिलाफ मैदान में दांव नहीं लगाएंगी.  वहीं दूसरी तरफ अब यह भी चर्चा शुरू हो गई है कि बीजेपी भी अपर्णा को चुनाव का टिकट दे सकती है, इसलिए उनकी बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के साथ मुलाकात हुई है. इसके साथ ही अब यह भी सवाल उठना शुरू गया है कि जब वह अपने परिवार के सामने चुनाव नहीं लड़ेगी तो वह किस सीट से चुनाव लड़ सकती हैं, क्योंकि चर्चा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में मैनपुरी से डिंपल यादव, बदायूं से धर्मेंद्र यादव, फिरोजाबाद से अक्षय यादव के अलावा कई और सीटों पर यादव परिवार के ही सदस्य को ही चुनाव लड़ाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें-  UP News: कासगंज में मुस्लिम समाज ने पेश की एकता की मिसाल, गणेश विसर्जन वाले दिन नहीं निकलेंगे जुलूस-ए-मोहम्मदी

बता दें कि मुलायम सिंह के बेटे प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव ने लखनऊ में सपा के टिकट से विधानसभा का चुनाव लड़ा था, लेकिन वहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद उन्होंने फिर लोकसभा चुनाव के लिए संभल जिले से टिकट मांगा, लेकिन सपा की लिस्ट में उनका नाम नहीं था. माना जाता है, मुलायम उन्हें वहां से लड़ाने के लिए तैयार थे, लेकिन अखिलेश यादव ने उन्हें प्रत्याशी नहीं बनाया था. उनकी जगह पर शफीकुर रहमान को उम्मीदवार बनाया और उन्होंने वहां से जीत हासिल की.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

35 minutes ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

50 minutes ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

1 hour ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

1 hour ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

2 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

2 hours ago