देश

Punjab: कांग्रेस नेता की घर में घुसकर हत्या, इस खालिस्तानी आंतकी ने ली जिम्मेदारी, CCTV में कैद हुई घटना

Punjab Crime News: पंजाब के मोगा में एक स्थानीय कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई. हत्या करने वालों के हौसले इतने बुलंद थे कि उसने कांग्रेस नेता को घर के बाहर बुलाया और फिर गोलियों से भून गिया. यह पूरी घटना उनके घर के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई. इस कांग्रेस नेता का नाम बलजिंदर सिंह बल्ली (Baljinder Singh Balli) है और यह अजीतवाल ब्लॉक के कांग्रेस प्रधान और डाला गांव के मौजूदा नंबरदार थे. पुलिस ने यह जानकारी दी कि कुछ अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर बल्ली की गोली मारकर हत्या कर दी. हालांकि इस घटना के कुछ घंटों के बाद ही कनाडा में बैठे खालिस्तानी आतंकी अर्श डाला ने इसकी जिम्मेदारी ली है.

अर्श डाला ने अपने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा कि बल्ली ने उसका भविष्य खराब कर दिया और उसे गैंगस्टर बनने पर मजबूर कर दिया था. उसने यह सब बदला लेने के लिए किया है. खालिस्तानी आंतकी ने बताया कि कांग्रेस नेता बल्ली का ही उसकी मां को पुलिस हिरासत में भिजवाने का हाथ था.

घर से बाहर बुलाकर मार दी गोली

खबरों के मुताबिक, जिस समय बदमाश बल्ली को मारने आए तो उस समय वह अपने घर पर ही थी. तभी अचानाक एक अज्ञात शख्स का कॉल आया और उसने कथित तौर पर कुछ दस्तावेजों पर साइन करने की बात कही. इस दौरान बल्ली को भनक भी नहीं लगी और वह हमेशा की तरह अपने घर से बाहर निकले और जैसे ही वह बाहर निकले 2 हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं. बताया जा रहा है कि उनके एक गोली पेट में लगी. वहीं दूसरी गोली उनके पैर में लगी. घर के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज में हमलावर घटना को अंजाम देते ही फरार होते हुए नजर आ रहे हैं. इसके बाद उन्हें पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, अर्श डाला (Arsh Dala) एक खलिस्तानी आतंकी है. उसका नाम राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की वॉन्टेड लिस्ट में भी शामिल है. तीन-चार साल से वह कनाडा में ही है और वहीं से आतंकी हमलों को अंजाम दे रहा है. बीते कुछ सालों में पंजाब में कई हत्याओं में डाला का नाम सामने आया है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

6 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

6 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

8 hours ago