Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

UP: नोएडा के यथार्थ अस्पताल में बड़ा हादसा, आठ फीट की ऊंचाई से गिरी लिफ्ट, घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती

Noida Lift Collapse: पुलिस के मुताबिक, इस हादसे में सिद्धनाथ, सृष्टि श्रीवास्तव, अर्जुन और सुखदेव माली घायल हुए हैं. डॉक्टरों ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी घायल खतरे से बाहर हैं.

नोएडा लिफ्ट हादसे में घायल कर्मचारी

Noida News: नोएडा के यथार्थ अस्पताल (Yatharth Hospital) में एक लिफ्ट गिर जाने से हादसा हो गया. इस हादसे में हॉस्पिटल में काम करने वाले 4 लोग घायल हो गए. घटना फेस-टू थाना क्षेत्र के सेक्टर-110 स्थित यथार्थ अस्पताल में हुई. जानकारी के मुताबिक, इस लिफ्ट में सामान ले जाने का काम किया जा रहा था. इस दौरान लिफ्ट का तार टूट गया और एक झटके में लिफ्ट नीचे आकर गिर गई. घटना की सूचना मिलते ही फेस 2 थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकाला. इसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पुलिस के मुताबिक, इस हादसे में सिद्धनाथ, सृष्टि श्रीवास्तव, अर्जुन और सुखदेव माली घायल हुए हैं. डॉक्टरों ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी घायल खतरे से बाहर हैं.

यह भी पढ़ें-  UP News: 22 साल पुराने केस में अमरमणि त्रिपाठी की सम्पत्ति होगी कुर्क, कोर्ट ने दिया आदेश, जानें क्या है मामला?

आठ फीट की ऊंचाई से गिरी लिफ्ट

वहीं एक निजी चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक, यह हादसे उस समय हुआ जब लिफ्ट बेसमेंट से फर्स्ट फ्लोर की तरफ जा रही थी. लिफ्ट करीब आठ फीट की ऊंचाई पर थी. गनीमत रही कि लिफ्ट ज्यादा ऊंचाई पर नहीं थी. नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था. इस हादसे में चार लोग घायल हुए हैं. सभी इलाज अस्पातल में किया जा रहा है.

बढ़ती जा रही हैं लिफ्ट हादसों की घटनाएं

बता दें कि गौतम बुद्ध नगर में लिफ्ट हादसों की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है. आए दिन लिफ्ट में फंसने और लिफ्ट टूटने की घटनाएं सामने आती हैं. पिछले लिफ्ट टूटने से एक एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई थी. इसके नोएडा, ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लिफ्ट में लोगों के फंसने की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital