यूपी के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह (बाएं)
Dinesh Pratap Singh: भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग लगातार जारी है. कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के दौरान राहुल गांधी ने आरएसएस को ’21वीं सदी के कौरव’ बताया था. राहुल गांधी के इस बयान पर बीजेपी भड़की हुई है. उत्तर प्रदेश के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने अब राहुल गांधी पर निशाना साधा है और कांग्रेस नेता के उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के प्रति स्नेह पर सवाल उठाते हुए पूछा है कि कौन सा ‘पांडव’ 50 साल की उम्र में सार्वजनिक सभा में अपनी बहन को चूमता है?
दिनेश प्रताप सिंह ने कहा, “अगर राहुल गांधी आरएसएस को ‘कौरव’ कह रहे हैं, तो क्या इसका मतलब यह है कि वह पांडव हैं? अगर वह खुद को पांडव के रूप में मानते हैं, तो क्या पांडवों ने सार्वजनिक सभा में अपनी बहन को चूमा था, जैसे राहुल गांधी ने 50 साल की उम्र में किया था?” यूपी के मंत्री ने कहा कि यह हमारी संस्कृति नहीं है क्योंकि भारतीय संस्कृति ऐसी चीजों की अनुमति नहीं देती है.
बता दें कि यूपी में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंच पर बहन प्रियंका गांधी वाड्रा को चूमते नजर आए थे. राहुल की प्रियंका को दुलार करते तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं, जिसमें वह बहन को चूमते नजर आए थे. अब इसको लेकर ही दिनेश प्रताप सिंह ने राहुल गांधी पर सवाल उठाए हैं.
दरअसल, ‘कौरव-पांडव’ को लेकर सियासी बयानबाजी राहुल गांधी के एक बयान से शुरू हुई. राहुल गांधी ने कुरुक्षेत्र से अंबाला में दाखिल होते हुए एक नुक्कड़ सभा की और इस दौरान उन्होंने खुद को तपस्वी बताया था. राहुल गांधी ने कहा, “हम तपस्वी हैं, पांडव भी तपस्वी थे.” उन्होंने संघ का नाम लिए बिना कहा कि 21वीं सदी के कौरव खाकी हाफ पैंट पहनते हैं और हाथ में लाठी लेकर शाखा लगाते हैं. उन्होंने कहा था कि देश के 2-3 सबसे अमीर अरबपति आज कौरवों के साथ खड़े हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Nepal Budhi Gandaki Flood: नेपाल के गोरखा जिले में बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक आई…
Navratri Special Recipes: नवरात्रि के व्रत में रोजाना आलू और साबूदाना खाकर बोर हो गए…
West Asia Crisis Impact: संयुक्त राष्ट्र के निकाय अंकटाड (UNCTAD) ने वेस्ट एशिया में जारी…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के शुभारंभ पर…
Donald Trump Zelensky War: रूस-अमेरिका डीजल डील की आलोचना से बौखलाए डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेनी…
UP Elections 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अयोध्या सीट पर सियासत तेज हो…