मनोरंजन

Golden Globes 2023: ‘RRR’ का बजा डंका, ‘नाटू-नाटू’ गाने को मिला बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग अवॉर्ड

Golden Globes Awards 2023: गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स का 80वां संस्करण अमेरिका में हो रहा है. यह लॉस एंजेलिस के बेवर्ली हिल्स में हो रहा है. रेड कार्पेट पर इस बारी इंडिया से भी लोग शामिल हुए हैं. गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स जीतने की दौड़ में दुनियाभर से फिल्में मुकाबला कर रही हैं.

RRR के ‘नाटू नाटू’ सॉन्ग ने जीता अवॉर्ड

दरअसल एसएस राजामौली की फिल्म RRR के ‘नाटू नाटू’ सॉन्ग को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का अवॉर्ड मिला है. जूनियर एनटीआर, राम चरण और आलिया भट्ट के लिए बेहद ही खुशी की बात है. साथ ही इंडियन सिनेमा के लिए भी यह गर्व की बात है. एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ दरअसल, दो कैटगरी के लिए गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में नॉमिनेट हुई है. यह नॉन इंग्लिश लैंग्वेज और बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग मोशन पिक्चर के लिए नॉमिनेट हुई है.

एसएस राजामौली की फिल्म RRR का ‘नाटू नाटू’ सॉन्ग साल 2022 के हिट ट्रैक्स में से एक रहा है. इसके तेलुगू वर्जन को वेटरन म्यूजिक डायरेक्टर एमएम कीरावानी ने कंपोज किया और काला भैरवा के साथ राहुल सिप्लीगुंज ने लिखा है. गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स लेने के लिए कीरावानी स्टेज पर पहुंचे थे. बता दें कि 2023 के लिए गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेशन्स की घोषणा 12 दिसंबर 2022 को हुई थी.

राम चरण हैं बेहद खुश

राम चरण ने बेस्ट सॉन्ग अवॉर्ड जीतने की खुशी सोशल मीडिया पर जाहिर की है. उन्होंने कीरावानी की गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड के साथ भी फोटो शेयर की है. इसके साथ कैप्शन में लिखा है, “और हम जीत गए, गोल्डन ग्लोब”. केवल राम चरण के लिए ही बल्कि पूरे भारत देश और फिल्म की पूरी टीम के लिए यह बेहद ही गर्व की बात है.

राम चरण ने बताया सॉन्ग शूट करने का एक्स्पीरियंस

गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट पर राम चरण ने वैरायटी मैगजीन में कार्यरत मार्क मालकिन को इंटरव्यू देते हुए बताया कि जब वह एक्शन सीक्वेंस शूट कर रहे थे और ‘नाटू नाटू’ पर उन्हें जोरदार डांस करना था तो कैसा एक्स्पीरियंस रहा? राम ने कहा कि मेरे घुटने दर्द कर रहे थे, और इसके बारे में बात करते हुए अभी भी शायद कर रहे हैं (हंसते हुए). यह एक तरह का ब्यूटीफुल टॉर्चर था और देखिए, यह हमें कहां ले आया. हम आज यहां खड़े हैं और इस कार्पेट पर खड़े होकर इसके बारे में बात कर रहे हैं. सबको इसके लिए शुक्रिया.

अवॉर्ड जीतने के बाद पूरी टीम थी बेहद खुश

जब गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में ‘नाटू नाटू’ को बेस्ट सॉन्ग अवॉर्ड घोषित किया गया तो पूरी टीम के लिए यह बेहद ही खुशनुमा पल रहा. एसएस राजामौली, जूनियर एनटीआर और राम चरण, सभी ने खड़े होकर तालियां बजाईं और कीरावानी स्टेज पर अवॉर्ड लेने के लिए गए. इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

डोनाल्ड ट्रंप का जेलेंस्की पर बड़ा हमला, जानिए क्यों बोल पड़े कि यूक्रेन को अब नया राष्ट्रपति चुनना पड़ेगा?

Donald Trump Zelensky War: रूस-अमेरिका डीजल डील की आलोचना से बौखलाए डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेनी…

6 minutes ago

सीएम योगी के खिलाफ अयोध्या से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव? ओपी राजभर ने दी चुनौती

UP Elections 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अयोध्या सीट पर सियासत तेज हो…

9 minutes ago

रात में कूड़ा फेंककर भाग रहा था शख्स, CCTV के माइक से आई ऐसी आवाज- युवक जमीन से उठाने लगा कचरा

Greater Noida Viral Video: ग्रेटर नोएडा के बीटा-1 सेक्टर का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर…

23 minutes ago

अघोषित इमरजेंसी या तानाशाही? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय गृह सचिव और दिल्ली पुलिस कमिश्नर से क्यों मांगा जवाब?

Supreme Court: प्रदर्शन और आवाजाही रोकने पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए केंद्रीय…

23 minutes ago

‘सदैव मां का आशीर्वाद बना रहे…’, शारदीय नवरात्र के पहले दिन पीएम मोदी ने देशवासियों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शारदीय नवरात्र के पहले दिन देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए मां…

25 minutes ago

‘सुबह 7 बजे मेरे बेडरूम में घुसकर…’ CJP प्रोटेस्ट के बीच ध्रुव राठी का VIDEO जारी, हिरासत को बताया ‘किडनैपिंग’

Dhruv Rathee Video: CJP प्रदर्शन के बीच ध्रुव राठी ने वीडियो जारी कर हिरासत, फोन…

39 minutes ago