होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
नीतीश कुमार और केजरीवाल (फोटो ट्विटर)
Nitish Kumar: लोकसभा चुनाव को लेकर सभी विपक्षी दल एकजुट होने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन कहीं न कहीं कई बात नहीं बन पा रही है. वहीं दिल्ली सरकार के खिलाफ बीजेपी ने अध्यादेश लाकर विपक्षी पार्टियों को एकजुट होने का बल दिया है. अध्यादेश आने के बाद केजरीवाल सरकार से एक बार फिर अधिकारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग की शक्तियां राज्यपाल के पास चली गई हैं. ऐसे में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीते दिन शनिवार को बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा था कि वे सभी विपक्षी दलों के नेताओं से मिलेंगे और संविधान को बचाने की कोशिश करेंगे.
इसी बीच आज 21 मई को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने सीएम केजरीवाल से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने विपक्षी एकता को लेकर बातचीत की और बीजेपी के अध्यादेश के खिलाफ उनके साथ खड़े होने की बात कही.
वहीं डिप्टी तेजस्वी यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, “केंद्र सरकार अरविंद केजरीवाल को परेशान कर रही है. उनको सताया जा रहा है. जो परेशानी अरविंद केजरीवाल झेल रहे हैं हम उसके खिलाफ उनको समर्थन देने आए हैं. अगर दिल्ली में बीजेपी की सरकार होती तो उप राज्यपाल में हिम्मत होती इस प्रकार का काम करने की? दिल्ली में बीजेपी कभी वापसी नहीं करेगी”.
यह भी पढ़ें- UP Politics: कर्नाटक में बनी कांग्रेस की सरकार, यूपी में अखिलेश का बदला मन, बोले- “आशा है…”
केजरीवाल से मुलाकात के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि हम अरविंद केजरीवाल से मिलने आए थे. उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का अच्छा फैसला था, लेकिन केंद्र की ओर से जो किया जा रहा है, ये विचित्र बात है. चुनी हुई सरकार को कैसे आप हटा सकते हैं. हम कह सकते हैं कि सब लोग इकट्ठा हों. हम मानते हैं कि ये बहुत अच्छा काम कर रहे हैं. इस काम को क्या रोक दिया जाएगा? हम लोग इनके (केजरीवाल) साथ हैं. हम लोग हर राज्य में अभियान चलाएं और कानून का पालन होना चाहिए. भाईचारा होना चाहिए.
दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…
INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…
Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…
Cyclone Murasu Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मुरासु को लेकर अलर्ट…
Crop Compensation: बारिश से धान की फसल बर्बाद होने पर किसान सरकारी मुआवजे और फसल…
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का नशे की हालत में बताकर वायरल किया गया वीडियो…