देश

Lucknow: लखनऊ में फिर पैर पसारने लगा कोरोना, चार नए मरीज मिले, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 12

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कोरोना के बढ़ते मरीजों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. पिछले 24 घंटे में यहां चार नए कोरोना के मरीज सामने आए हैं. इसके साथ ही लखनऊ में कुल 12 एक्टिव केस हो गए हैं. ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है. इसी के साथ ये भी अपील की है कि भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें. वहीं एक राहत भरी खबर ये भी आ रही है कि रविवार को लखनऊ में एनफ्लूएंजा एच3एन2 का कोई धनात्मक रोगी नही मिला.

शहर में कोरोना मामलों में तेजी से इजाफा होने की वजह से लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. राहत की बात यह है कि सभी मरीज होम आईसोलेशन में है. टीम के जरिए उनकी सेहत की निगरानी की जा रही है. जिले में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर अब 12 हो गई है. इससे स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची है.

अफसरों का कहना है कि ऐतिहात बरतना जरूरी है. जनपद लखनऊ में रविवार को नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अलीगंज के अन्तर्गत 02 महिला रोगी, नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र आलमबाग के अन्तर्गत 01 पुरूष रोगी एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरोजनीनगर के अन्तर्गत 01 महिला कुल 04 कोविड धनात्मक रोगी पाये गये. उक्त चारों रोगी होम आइलोशन में है तथा उन्हें किसी प्रकार की कोई दिक्कत नही है. जनपद में कोविड एक्टिव केसों की संख्या-12 है.

सभी को भेज दी गई है दवा की किट

सीएमओ डॉ. मनोज ने बताया कि जो मरीज पॉजिटिव आए हैं उनके संपर्क में आने वाले लोगों की जांच कराई जा रही है. सभी मरीजों को दवा किट भेज दी गई है. सभी मरीज कोविड कमांड सेंटर से संपर्क में रखे गए हैं. किसी भी मरीज में परेशानी बढ़ने पर उसे अस्पताल में शिफ्ट कराया जाएगा.

सीएमओ ने बताया लोग मास्क जरूर लगाए और भीड़ भाड़ वाले स्थान में जाने से बचे. सामाजिक दूरी का पालन जरूर करें. वहीं जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी योगेश रघुवंशी ने बताया कि जिले के स्वास्थ्य केन्द्रों पर आयोजित आरोग्य मेले का कुल 4538 लोगों ने लाभ उठाया, जिसमें 1672 पुरुष, 2117 महिलायें और 749 बच्चे शामिल हैं. इस दौरान आयुष्मान भारत योजना के 12 लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड भी बनाया गया. इसके साथ ही 54 लोगों ने कोविड एंटीजन टेस्ट कराया, सभी निगेटिव पाए गए हैं.

ये भी पढ़ें- UP News: यूपी में भारी बारिश और ओलावृष्टि, गेहूं के साथ अन्य फसलें हुईं बर्बाद, किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें

कोविड-19 से बचाव के लिए बरतें ये सावधानी

वृद्ध एवं बच्चों को भीड भाड वाले जगहों पर ले जाने से बचें. सार्वजनिक स्थलों, कार्यालयों, बाजारो एवं अन्य भीडभाड वाले स्थानों पर मास्क, सेनेटाइजर की व्यवस्था करते हुए सोशल डिस्टेसिंग का अनुपालन करें.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

क्या कंगना रनौत ने PM Modi के लिए रखा करवा चौथ का व्रत? जानें वायरल क्लिप का सच

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत का एक क्लिप तेजी से…

31 minutes ago

टेरर फंडिंग मामले में खुर्रम परवेज को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की NIA की याचिका

कथित टेरर फंडिंग मामले में कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…

1 hour ago

Reliance Jio का टेलीकॉम सेक्टर में दबदबा: एयरटेल से 10 गुना ज्यादा रेगुलर मोबाइल यूजर्स जोड़े, एक्टिव सब्सक्राइबर्स भी बढ़े

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2026 में रिलायंस जियो…

1 hour ago

भोपाल से दिल्ली ट्रांसफर होगा ट्विशा शर्मा सुसाइड केस? सीबीआई ने सौंपी रिपोर्ट

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट एक सप्ताह बाद ट्रांसफर याचिका पर…

1 hour ago

न्यायपालिका की छवि और सोशल मीडिया वायरल वीडियो! सुप्रीम कोर्ट ने लाइव स्ट्रीमिंग की नीति पर दिए बड़े संकेत

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह अदालत की कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग और वीडियो…

2 hours ago

पत्रकारिता से राजनीति और कारोबार तक, आर.के. सिन्हा का सफर थमा; 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

बिहार के भोजपुर से निकलकर पत्रकारिता, कारोबार, समाजसेवा और राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने…

2 hours ago