देश

दिल्ली में फिर दिखा किसानों का हुजूम, रामलीला मैदान में अपनी मांगों को लेकर करेंगे महापंचायत, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Delhi Kisan Mahapanchayat: राजधानी दिल्ली में एक बार फिर किसानों का जमावड़ा देखने को मिला है. सोमवार से दिल्ली के रामलीला मैदान में किसानों की महापंचायत होने जा रही है. इस महापंचायत में हिस्सा लेने के लिए लाखों की संख्या में किसान आ रहे हैं. इस महापंचायत की अगुवाई संयुक्त किसान मोर्चा करेगा. इस दौरान हजारों-लाखों की संख्या में किसान बसों और अन्य वहानों से यहां पहुंचेंगे. इसको देखते हुए सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं.

दिल्ली पुलिस ने रामलीला मैदान में 2000 से ज्यादा सुरक्षाबलों को तैनात किया है. इसके अलावा दिल्ली की बॉर्डर्स से लेकर रामलीला मैदान तक ट्रैफिक पुलिस के जवानों को भी तैनात किया जाएगा.

‘लाखों की संख्या में पहुंचेंगे किसान’

यातायात पुलिस अधिकारी ने कहा कि आम लोगों और मोटर वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वे रामलीला मैदान के आस पास के मार्ग, विशेषकर अजमेरी गेट चौक होते हुए दिल्ली गेट से जेएलएन मार्ग पर यात्रा करने से बचें. वहीं महापंचायत को लेकर संयुक्त किसान मोर्चे के नेताओं ने दावा किया है कि रामलीला मैदान में करीब एक लाख से ज्यादा एकजुट होंगे. जिसमें दिल्ली के अलावा, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल से लेकर भारत तक के राज्यों से भी किसान दिल्ली पहुंच रहे हैं.

यह भी पढ़ें-  Amritpal Singh Arrest Operation: खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह के चाचा और ड्राइवर ने किया सरेंडर, पुलिस ने शुरू की पूछताछ

क्यों हो रही है महापंचायत ?

किसान यूनियन के साझा मंच संयुक्त किसान मोर्चा ने रविवार को जारी एक बयान में कहा, ‘‘न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर वैधानिक गारंटी को लेकर दबाव बनाने के उद्देश्य से किसान महापंचायत आयोजित की जा रही है.’’ बयान में कहा गया है कि विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से लाखों किसान कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल्ली आ रहे हैं.

मोर्चा के नेता दर्शन पाल ने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘केंद्र को नौ दिसंबर, 2021 को हमें दिए गए आश्वासन को निश्चित रूप से पूरा करना चाहिए और किसानों के सामने लगातार बढ़ते संकट को कम करने के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए.’’ मोर्चा ने अब हटाए जा चुके केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ एक साल से अधिक समय तक आंदोलन का नेतृत्व किया था.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

चलती कार से पेश हुए वकील, दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाया जुर्माना; कहा- ‘यह मज़ाक नहीं, गरिमा का सवाल है’

दिल्ली हाई कोर्ट ने वर्चुअल सुनवाई के दौरान चलती कार से पेश होने वाले अधिवक्ता…

8 minutes ago

गोरखनाथ से सुशासन तक: योगी आदित्यनाथ ने कैसे तैयार किया यूपी में कानून, व्यवस्था और समृद्धि का ब्लूप्रिंट

कैसे योगी आदित्यनाथ के सुशासन मॉडल ने कानून-व्यवस्था, निवेश, एक्सप्रेसवे, ओडीओपी (ODOP) और प्रशासनिक सुधारों…

11 minutes ago

सियासत के ‘मौसम वैज्ञानिक’: हर हवा को पहले भांप लेते थे रामविलास पासवान? समझें फॉर्मूला

Ram Vilas Paswan Political Strategy: रामविलास पासवान को क्यों कहा जाता था राजनीति का 'मौसम…

15 minutes ago

90 की उम्र के बाद भी रोज 12 घंटे करती थीं काम, जानिए कौन थीं भारत की ‘गॉडमदर ऑफ कार्डियोलॉजी’

भारत की पहली महिला हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. एस.आई. पद्मावती ने युद्ध, सामाजिक बंदिशों और…

44 minutes ago

भोजपुर की लाल माटी: कैसे एक भूमिगत क्रांति चुनावी ताकत में बदल गई

भोजपुर का भूमिगत क्रांतिकारी आंदोलन कैसे कृषि संकट, मजदूरी और सामाजिक सम्मान के संघर्षों से…

49 minutes ago